nasa-scientists-discovered-giant-planet-similar-to-jupiter

Giant Planet Similar to Jupiter : अंतरिक्ष में बृहस्पति जैसा विशालकाय एक और ग्रह मिला,   हाइड्रोजन से भरा होने का दावा

By : Shital Sharma
Giant Planet Similar to Jupiter : अंतरिक्ष में बृहस्पति जैसा विशालकाय एक और ग्रह मिला,   हाइड्रोजन से भरा होने का दावा

नासा ने बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया

Giant Planet Similar to Jupiter : नासा के वैज्ञानिकों ने वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए बृहस्पति के समान एक विशालकाय ग्रह की खोज की है। इस ग्रह का व्यास बृहस्पति के समान है लेकिन इसका द्रव्यमान बृहस्पति के छह गुना है। साथ ही इस ग्रह का वातावरण भी बृहस्पति की तरह हाइड्रोजन से समृद्ध है। इस ग्रह को अपने तारे की परिक्रमा करने में लगभग 250 वर्ष लगते हैं। यह ग्रह सूर्य की दूरी की तुलना में अपने तारे से पृथ्वी की दूरी का 15 गुना है।

Nasa Scientists Discovered Giant Planet Similar to Jupiter

वैज्ञानिकों ने कही ये बात

वैज्ञानिकों को लंबे समय से संदेह है कि एक बड़ा ग्रह 12 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहा है, लेकिन इसके इतने बड़े होने की उम्मीद नहीं थी। जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी के एलिजाबेथ मैथ्यूज के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पिछले साल दूरबीनों द्वारा एकत्र की गई तस्वीरों का अध्ययन करने के बाद बुधवार को नेचर जर्नल में निष्कर्ष प्रकाशित किए।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026