मुंबई इंडियंस IPL 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने MI को आखिरी बॉल पर हराया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर का सिक्स मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
🎥 𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from a thrilling night 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Down to the absolute wire in a contest of incredibly fine margins ⏳
Watch the pure passion pour out from #RCB's unforgettable last-ball win ❤️ #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @RCBTweets pic.twitter.com/H0PNbJSVY6
भुवनेश्वर ने जगाई उम्मीद
बेंगलुरु को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और 7 विकेट बाकी थे। राज बावा ने ओवर की तीसरी गेंद पर शेफर्ड को आउट कर दिया, अब मैच में 3 गेंद बाकी थी और RCB जीत से 9 रन दूर थी। मुंबई की जीत तय थी, तभी भुवनेश्वर ने ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स लगाकर RCB की उम्मीदों को फिर जिंदा कर दिया। पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने सिंगल लिया।

आखिरी ओवर में पासा पलटा
बेंगलुरु को अब 1 गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रसिख सलाम थे। उन्होंने शॉट मारा और पहला रन आसानी से पूरा किया, लेकिन दूसरे रन के लिए लंबी डाइव लगानी पड़ी। इस बीच, कीपर रिकल्टन ने गिल्लियां उड़ा दीं, जिससे रनआउट का फैसला थर्ड अंपायर के पास चला गया। रिव्यू लिया तो पाया कि वेल्स गिरने से पहले रसिख क्रीज में पहुंच चुके थे। इस तरह RCB 2 विकेट से जीत गई। MI के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा नमन ने 47 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए।

पंजाब के पास मौका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 अंक पर हैं। आज DC को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 मैचों को जीतना ही होगा।