mp-number-1-highest-soybean-production-in-india

MP number 1 : फिर नंबर 1 बना MP, देश में सबसे ज्यादा सोयाबीन उत्पादन का रिकॉर्ड

By : Shital Sharma
MP number 1 : फिर नंबर 1 बना MP, देश में सबसे ज्यादा सोयाबीन उत्पादन का रिकॉर्ड

MP ने ‘सोयाबीन प्रदेश’ का ताज हासिल किया, महाराष्ट्र और राजस्थान को पीछे छोड़ा 

MP number 1 : देश में सबसे ज्यादा सोयाबीन उत्पादन का रिकॉर्ड बनाने के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश ने ‘सोयाबीन प्रदेश’ का ताज हासिल किया है, इसके लिए MP ने महाराष्ट्र और राजस्थान को पीछे छोड़ दिया।

MP number 1 highest soybean production in INDIA

भारत सरकार के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश 5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन हुआ जो देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 41.92 प्रतिशत है। देश में महाराष्ट्र 5.23 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर है। देश के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 40.01 प्रतिशत है जबकि राजस्थान 1.17 मिलियन टन उत्पादन के साथ तीसरे नंबर पर है। देश के कुल सोया उत्पादन में राजस्थान का योगदान 8.96% है।

2 सालों से पिछड़ रहा था मध्य प्रदेश

पिछले दो सालों में मध्यप्रदेश में सोयाबीन उत्पादन में कमी आने से प्रदेश पिछड़ गया था। वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र 5.47 मिलियन टन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर था और देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में 42.12% का योगदान था और जबकि मध्यप्रदेश 5.39 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर था। देश के कुल सोया उत्पादन में योगदान 41.50 प्रतिशत था।

2021-22 में भी अव्वल था महाराष्ट्र

2021-22 में भी महाराष्ट्र 6.20 मिलियन टन उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर था और देश के सोयाबीन उत्पादन में 48.7% का योगदान था जबकि मध्यप्रदेश 4.61 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर था। देश के कुल उत्पादन में इसका योगदान 35.78%था।

इसके एक साल पहले 2020-21 में मध्य प्रदेश 5.15 मिलियन टन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर रहा था और देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में 45.05 0% का योगदान था। इस साल महाराष्ट्र 4.6 मिलियन टन उत्पादन के साथ दूसरे नंबर पर था और राजस्थान तीसरे नम्बर पर था।

MP number 1 highest soybean production in INDIA

MP में सोयाबीन का क्षेत्रफल 2022-23 की अपेक्षा 2023-24 में 1.7% बढ़ा और पिछले साल 5975 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 2023-24 में 6679 हजार हेक्टेयर हो गया है। सोयाबीन का रकबा बढ़ने से उत्पादन भी बढ़ा। पिछले साल 2022-23 में सोयाबीन उत्पादन 6332 हजार मैट्रिक टन से बढ़कर 2023-24 में 6675 हजार मैट्रिक टन हो गया।

उत्पादन और क्षेत्रफल में उतार-चढ़ाव

 पिछले वर्षो में सोयाबीन उत्पादन और क्षेत्रफल में उतार-चढ़ाव होता रहा। सोयाबीन के क्षेत्रफल में वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2019-20 में 14.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सोयाबीन क्षेत्रफल 2018-19 में 5019 हजार हेक्टेयर था जो 2019-20 में बढ़कर 6194 हज़ार हेक्टेयर हो गया। इसी दौरान सोयाबीन का उत्पादन 2018-19 में 5809 हज़ार मैट्रिक टन था जो 2019-20 में कम होकर 3856 हज़ार मैट्रिक टन हो गया। सोया उत्पादन में 33.62% की कमी आई

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026