ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग
दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर 1:20 बजे कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना की गईं। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहले और दूसरे फ्लोर तक फैल चुकी थी। अपार्टमेंट परिसर से काले धुएं के गुबार उठते देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। [caption id="attachment_111704" align="alignnone" width="572"]
सांसदों के फ्लैट में भीषण आग[/caption]
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ मिनटों में सीढ़ियां और कॉमन एरिया पूरी तरह धुएं से भर गए। लोगों ने घबराकर बालकनी और खिड़कियों से बाहर आकर मदद के लिए पुकार लगानी शुरू की।
MP flats fire near Parliament: दमकल, पुलिस टीम मौके पर
दमकल कर्मी सीढ़ियों और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे रहे। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेराबंदी कर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। आसपास के अन्य फ्लैट्स से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कई लोगों ने धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। [caption id="attachment_111705" align="alignnone" width="625"]
हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे[/caption]
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अपार्टमेंट परिसर के आसपास की सड़कें खाली कराई गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। आस-पास के सरकारी दफ्तरों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए। सांसदों के आवास होने से सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर है। ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट वीवीआईपी जोन में आता है और संसद भवन के बेहद निकट होने के कारण यह संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां कई राज्यसभा सदस्यों के आधिकारिक आवास हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई और इंटेलिजेंस टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति की निगरानी शुरू कर दी।