मानसून का कहर जारी

देशभर में मानसून का कहर, MP-UP समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब

भारत के कई राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश जारी है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब।

By : नरेंद्र सिंह
देशभर में मानसून का कहर, MP-UP समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब

देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड और पंजाब-चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश का असर नदियों के बढ़ते जलस्तर, जलभराव और यातायात पर साफ दिखाई देने लगा है। हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जबकि खराब मौसम को देखते हुए गुजरात और उत्तराखंड के कुछ जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर से इंदौर और उज्जैन संभाग सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बैतूल में लगातार बारिश के बाद सतपुड़ा बांध के सात गेट खोल दिए गए हैं और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश का यह दौर थमने के आसार नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश में 24 जिलों पर बारिश का खतरा

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार भले कुछ धीमी पड़ी हो, लेकिन कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ललितपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

हरिद्वार में गंगा उफान पर, गुजरात-उत्तराखंड में स्कूल बंद

उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन बारिश जारी है। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। वहीं गुजरात में भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

राजस्थान से बिहार तक बारिश का असर

राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 25 जिलों में तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और मध्य भारत में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय बना रहेगा।

कई राज्यों में बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

लगातार बारिश का असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। राजस्थान के चूरू में बाजारों की सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उदंती नदी पर निर्माणाधीन पुल ढह गया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी के कटाव से दो मकान नदी में समा गए और कई अन्य मकान खतरे की जद में हैं। हरिद्वार में अचानक पानी बढ़ने से एक कार नदी में फंस गई, जबकि झारखंड में अच्छी बारिश से धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026