Meghalaya coal mine explosion: मेघालय के ताशखाई इलाके की एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
बचाव कार्य शुरू
बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खदान के अंदर फंसे मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। [caption id="attachment_132517" align="alignnone" width="465"]
कोयला खदान में धमाका[/caption]