मानसून की प्रगति में विलंब

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में हीटवेव बरकरार

भारत में मानसून की रफ्तार धीमी हुई, 22 राज्यों में पहुंचा। पूर्वोत्तर में भारी बारिश और कई राज्यों में हीटवेव का प्रकोप जारी है।

By : नरेंद्र सिंह
22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में हीटवेव बरकरार

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून तक 22 राज्यों में पहुंच चुका है, लेकिन पिछले एक दिन से इसकी प्रगति धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कई हिस्सों में मानसून की आगे बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। हालांकि, विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक मानसून देश के शेष राज्यों को भी कवर कर सकता है।इस बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, जहां बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है।

असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले क्षेत्रों और सिक्किम में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बनने की आशंका जताई गई है।

बारिश से जुड़े हादसों में जनहानि

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में उफनते पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर और उसका चालक बह गया। चालक की तलाश जारी है।वहीं छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। सुकमा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

कई राज्यों में अब भी गर्मी का प्रकोप

मानसून की धीमी रफ्तार के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान राजस्थान के फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा:

  • आगरा: 41.3°C

  • भिवानी: 42.3°C

  • दतिया: 42.2°C

  • दिल्ली: 41.9°C

  • अहमदाबाद: 40°C

30 जून का मौसम पूर्वानुमान

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • छत्तीसगढ़

  • तेलंगाना

  • ओडिशा

  • केरलम

  • गोवा

  • तमिलनाडु

  • अरुणाचल प्रदेश

  • असम

  • मेघालय

  • पश्चिम बंगाल

  • सिक्किम

मध्य प्रदेश: 40 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भोपाल और रायसेन समेत 40 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश: मानसून का इंतजार जारी

प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। लखनऊ, अयोध्या समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का असर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पिछले 16 दिनों से राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में अटका हुआ है और अगले 2 से 3 दिनों में आगे बढ़ सकता है।

राजस्थान: 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में जयपुर सहित 25 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। राज्य में मानसून के आगमन में देरी हो रही है, जबकि प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026