भीषण सड़क दुर्घटना में 10 मौतें

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जब एक ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मारी।

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

भीषण सड़क दुर्घटना में 10 मौतें

UP के लखीमपुर खीरी में आज सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मैजिक वाहन में सवार थे। जिनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सीट के बीच में फंसे लोग

घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ। मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। तभी बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। अंदर बैठे लोगों के सिर फट गए, और एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में फंस गए। 2 लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को PM के लिए भेज दिया है।

ट्रक चालक फरार

खमरिया के CO शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- ट्रक बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। शेर सिंह ट्रक के दूसरे ओनर हैं। ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट लगी है। ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव बुरी तरह कुचल गए थे। एक गंभीर घायल पुरुष को अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

संबंधित सामग्री

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026