टीएमसी ऑफिस पर हमला

TMC दफ्तर में तड़के तोड़फोड़ का आरोप, BJP पर अभिषेक का हमला

कोलकाता के टीएमसी ऑफिस में हथियारों के साथ घुसकर भाजपा समर्थित लोगों द्वारा तोड़फोड़ किया गया, अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी की मांग की।

By : दिव्या मिस्त्री
TMC दफ्तर में तड़के तोड़फोड़ का आरोप, BJP पर अभिषेक का हमला

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित TMC के पार्टी ऑफिस में गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे तोड़फोड़ का आरोप लगा है। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP से जुड़े लोग हथियारों के साथ दफ्तर में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर जारी किया है।

कर्मचारियों से मारपीट और सामान में तोड़फोड़

अभिषेक बनर्जी के मुताबिक, हमलावरों ने दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की, उनके फोन छीने और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ भी तोड़फोड़ की गई और ऑफिस का सामान बिखेर दिया गया। TMC का दावा है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक कार्रवाई नहीं हुई।

प्रिंटर-TV समेत सामान ले जाने का दावा

अभिषेक ने आरोप लगाया कि हमलावर दफ्तर से एयर प्यूरिफायर, प्रिंटर, टीवी और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ले गए। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी सुबह हथियारों के साथ राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर हमला कैसे किया गया और सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की।

साइनबोर्ड हटाने को लेकर पहले भी विवाद

कैमक स्ट्रीट स्थित इसी कार्यालय को लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। 31 अगस्त को कोलकाता नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में इमारत से TMC का साइनबोर्ड हटाया था। कार्रवाई के दौरान TMC नेताओं और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। मामले में अभिषेक बनर्जी समेत तीन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी और 13 लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया गया था।

अभिषेक ने गिरफ्तारी की मांग की

अभिषेक बनर्जी ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले में कार्रवाई की अपील की। साथ ही उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट से भी घटना का संज्ञान लेने की मांग की है।

BJP ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं BJP ने TMC के आरोपों को खारिज किया है। BJP विधायक सजल घोष ने कहा कि घटना में उनकी पार्टी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी सुबह TMC के लोग कार्यालय में क्यों मौजूद थे और घटना को राजनीतिक चर्चा में बने रहने की कोशिश भी बताया।

दफ्तर को लेकर जांच भी जारी

नगर निगम का कहना है कि साइनबोर्ड बिना अनुमति लगाया गया था और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी थे। कार्रवाई के बाद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने भवन का निरीक्षण किया। स्वीकृत नक्शे और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ खामियां सामने आई हैं और TMC को नोटिस जारी किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

रिणवा की CM भजनलाल से मुलाकात, अब BJP प्रत्याशियों के समर्थन की अपील

रिणवा की CM भजनलाल से मुलाकात, अब BJP प्रत्याशियों के समर्थन की अपील

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात की, चुनावी तैयारी और उम्मीदवारों के समर्थन पर चर्चा हुई।

CM के गृहक्षेत्र में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! मनोज सिंह ने BJP जॉइन की

CM के गृहक्षेत्र में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! मनोज सिंह ने BJP जॉइन की

राजस्थान के भरतपुर में निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ी। मनोज सिंह ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, जिससे कांग्रेस को झटका लगा।

UP चुनाव 2027: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को चेताया- ‘अब जागने का वक्त है’

UP चुनाव 2027: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को चेताया- ‘अब जागने का वक्त है’

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए संदेश दिया है।

BJP ने CM भगवंत मान का आपत्तिजनक AI वीडियो हटाया, AAP ने दी थी केस की चेतावनी

BJP ने CM भगवंत मान का आपत्तिजनक AI वीडियो हटाया, AAP ने दी थी केस की चेतावनी

पंजाब BJP ने भगवंत मान के AI वीडियो को हटा दिया है, जिसमें उन्हें थप्पड़ मारते दिखाया गया था। AAP ने इसे 'सिख समुदाय का अपमान' कहकर विरोध किया।

नगर निकाय चुनाव का पेच सुलझाने आधी रात BJP दफ्तर पहुंचे CM भजनलाल

नगर निकाय चुनाव का पेच सुलझाने आधी रात BJP दफ्तर पहुंचे CM भजनलाल

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जयपुर में देर रात तक बैठकें कीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रियता के बाद पार्टी ने 150 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम तय किए।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 03 september