kinnar-sammelan-kumbh-of-eunuchs-in-gwalior

Kinnar Sammelan: ग्वालियर में किन्नरों का कुंभ!

By : Narendra Singh
Kinnar Sammelan: ग्वालियर में किन्नरों का कुंभ!

देश भर के किन्नर मांग रहे है हर घर के लिए खुशहाली

Kinnar Sammelan: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के किन्नर ढेरा डाले हुए है ये किन्नर इस समय अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में शामिल होने आए है.

Kinnar Sammelan: किन्नर सम्मेलन में जुटे देशभर के किन्नर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इस समय अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन चल रहा है इसमे हजारों की संख्या में किन्नर जुटे हैं. इसमें कश्मीर से लेकर कन्यकुमारी और अटक से लेकर कटक तक के हर उम्र के किन्नर शामिल हैं. किन्नर माता रानी, खुदा, वाहेगुरु से सबके लिए खुशहाली की दुआ मांगते हैं. यह आयोजन धर्म और जाति के बंधनों से दूर है. इन किन्नरों ने अनेकता में एकता की मिसाल पेश की.

Kinnar Sammelan: किन्नरों ने निकाली कलश यात्रा

ग्वालियर में 22 अक्टूवर तक किन्नरों का राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है. इसके तहत शहर की सड़कों पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई. इसमें देशभर से आए किन्नर शामिल हुए, जहां किन्नर समाज के लोग अपने सिर पर कलश लिए चल रहे थे और उनके गुरु वाहन-बग्गी में बैठकर रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद भी दे रहे थे. गौरतलब है कि 22 अक्टूबर तक ग्वालियर में अखिल भारतीय किन्नर समाज का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पंजाब, हरियाणा, सहित देश भर से किन्नर शामिल होने पहुंचे हैं. 

Kinnar Sammelan: किन्नरों ने महिलाओं के लिए की दुआ

सम्मेलन में धर्म और जाति के बंधन को भूलकर किन्नरों ने देश और अपने जजमानों की समृद्धि के लिए हवन-पूजन के साथ शांति पाठ कर भगवान अर्द्धनारीश्वर की आराधना की. वहीं, करवा चौथ के दिन किन्नर समाज ने सुहागिन महिलाओं के लिए उनके सुहाग अमर रहने की दुआएं भी मांगी. इसकी मुख्य यजमान मुस्कान किन्नर बताती है कि यह आयोजन हर बार देश के अलग-अलग इलाकों में होता है. इस बार इसकी मेजबानी करने का सौभाग्य ग्वालियर वालों को मिला है. इस दस दिवसीय सम्मेलन में 9 दिन तक गोपनीय पूजा चलती है, जबकि बाकी दो दिन में कलश यात्रा और माता की चौकी सार्वजनिक होती है. 

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026