kejriwals-allegations-against-the-central-government

DELHI NEWS: केजरीवाल का केंद्र सरकार पर आरोप

By : Narendra Singh
DELHI NEWS: केजरीवाल का केंद्र सरकार पर आरोप

ED-CBI कर रही सीएम को गिरफ्तार करने की तैयारी

DELHI NEWS: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव जीत रही है. साथ ही साथ उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही हैं.

DELHI NEWS: केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव जीत रही है. बीजेपी हमें रोकने की साजिश कर रही हैं, लेकिन वह कभी कामयाब नहीं होंगी. बीजेपी ने दिल्ली के लोगों के खिलाफ उनकी जिंदगी दूभर करने के लिए कई तरह के षड्यंत्र रचे हैं. वह समय-समय पर दिल्ली सरकार के कामों को रोकती रही है.

DELHI NEWS: ‘ईडी और सीबीआई की मीटिंग”

केंजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘ईडी और सीबीआई की मीटिंग हुई है. इन्होंने कहा है कि कुछ भी कर के आतिशी को गिरफ्तार किया जाए. सब पर छापेमारी करवाई जाएगी. इसका मकसद चुनाव प्रचार को रोकना है. आतिशी जी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट विभाग में कोई फर्जी केस तैयार किए जा रहे हैं.’ आप संयोजक ने पार्टी उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने काम पर वोट मांगिए, केवल जेल डालने और गाली देने से जनता वोट नहीं देती है.

DELHI NEWS: बीजेपी की ऐतिहासिक हार होने वाली है- केजरीवाली

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्लीवालों का कोई भी काम रुकने नहीं दिया है. ऐसे-ऐसे काम दिल्ली के अंदर किए गए हैं जो इस देश ने पिछले 75 सालों में देखे नहीं गए. सभी काम करवाए गए. जब उनके के सारे षड्यंत्र फेल हो गए, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं, मंत्रियों को जेल भेजने का काम शुरू किया. उसके बावजूद भी काम नहीं रुके और दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है कि बीजेपी जीत रही है.

DELHI NEWS: हमें संविधान पर विश्वास- सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ‘हमें संविधान पर विश्वास है. आप (बीजेपी) झूठे केस कर के रोकना चाहते हैं. स्कूल में शिक्षा को लेकर केस करके शिक्षा में बाधा डालते हैं. जनता सब देख रही है. दिल्ली की जनता बीजेपी को जवाब जरूर देगी. अखबारों में जारी नोटिस गलत हैं. यह गलत सूचना अखबार में छपवाया गई है. जिन अफसर ने यह गलत सूचना छपवाई है उनके खिलाफ पुलिस एक्शन भी लिया जाएगा. स्कीम पब्लिक डोमेन में है और इसका नोटिफिकेशन भी है. सरकार बनने के बाद संजीवनी लाई जाएगी. सरकार बनने के बाद 1000 के जगह 2100 रुपए दिए जाएंगे.’

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026