israel-gaza-city-occupation-plan-1-30-lakh-troops-reserves

इजराइल ने गाजा सिटी पर कब्जे की तैयारी शुरू: 1.30 लाख सैनिक तैनात

By : Shital Sharma
इजराइल ने गाजा सिटी पर कब्जे की तैयारी शुरू: 1.30 लाख सैनिक तैनात

इजराइल ने गाजा सिटी पर कब्जे के लिए रिजर्व फोर्स को बुलाया

इजराइल ने गाजा सिटी पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत उसने 60,000 रिजर्व सैनिकों को ड्यूटी पर बुलाने का आदेश दिया है। इस कदम के पीछे इजराइल का लक्ष्य हमास पर दबाव बनाना और गाजा सिटी में उसके कब्जे वाले इलाकों को मुक्त करना है। israel gaza city occupation plan 1.30 lakh troops reserves  रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज के अनुसार, इस अभियान में 1.30 लाख सैनिकों को तैनात किया जाएगा, जिनमें से पहले 40 50 हजार सैनिक 2 सितंबर को बुलाए जाएंगे। दूसरी और तीसरी खेप की तैनाती क्रमशः नवंबर दिसंबर और फरवरी मार्च 2026 में होगी।

गाजा सिटी पर कब्जे की योजना: 'गिदोन’स चेरिएट्स बी'

इजराइल ने इस अभियान को "गिदोन'स चेरिएट्स बी" नाम दिया है। इसका उद्देश्य गाजा सिटी के उन हिस्सों को कब्जे में लेना है, जहां अभी भी हमास के कब्जे में कई बंधक होने की आशंका है। इस दौरान 5 आर्मी डिवीजन शामिल होंगे, जिनमें पैदल सेना, टैंक, तोपखाना, इंजीनियरिंग और सपोर्ट यूनिट्स होंगी।
इजराइली सेना ने इस ऑपरेशन को कई चरणों में विभाजित किया है। पहले चरण में गाजा सिटी के नागरिकों को शहर छोड़ने के लिए 7 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया जाएगा, उसके बाद सेना चारों ओर से घेरकर शहर में प्रवेश करेगी।

हमास पर दबाव बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया गया

इजराइल का यह कदम हमास पर दबाव बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त करने और एक शांति समझौते को लागू किया जा सके। इस शांति योजना में 60 दिन तक युद्धविराम, बंधकों की रिहाई, फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने और गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इजराइल के लिए यह फैसला इतना आसान नहीं था। पहले इजराइल हमास के बीच एक सीजफायर हुआ था, जिसमें 33 इजराइली बंधकों को रिहा किया गया था। लेकिन इस बार शांति समझौते को लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया इजराइल की तरफ से नहीं आई है।

गाजा सिटी पर इजराइल का नियंत्रण

इजराइल की सेना के मुताबिक, गाजा पट्टी के लगभग 75% हिस्से पर इजराइल का नियंत्रण है, और गाजा सिटी वह 25% हिस्सा है, जो अभी भी हमास के कब्जे में है। अगर कैदियों की रिहाई और युद्धविराम का समझौता हो जाता है, तो इस योजना को स्थगित किया जा सकता है। फिलहाल, गाजा में 50 बंधक फिलिस्तीनी गुटों के पास हैं।

सुरक्षा कैबिनेट की मंजूरी

इजराइल की सुरक्षा कैबिनेट ने 8 अगस्त को गाजा सिटी पर कब्जे की योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत इजराइल ने गाजा सिटी में आतंकी गुटों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है।

बच्चों की मौत और मानवीय संकट

यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में युद्ध के चलते 18,000 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और 28 बच्चों की हर दिन मौत हो रही है। इसके अलावा, भुखमरी के चलते 188 लोग मारे गए, जिनमें 94 बच्चे शामिल हैं। इस भीषण मानवीय संकट ने पूरी दुनिया को चिंतित कर दिया है।
gaza city occupation, israel cabinet approval, hamas terms, gaza conflict update 

कतर और मिस्र की मध्यस्थता से संघर्षविराम पर चर्चा

कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से हमास ने इजराइल से 60 दिनों के सीजफायर के लिए सहमति जताई है, जिसमें बंधकों की रिहाई और स्थायी युद्धविराम पर बातचीत की जाएगी। हालांकि, इजराइल ने पूर्ण युद्धविराम के बदले कई शर्तें रखी हैं, जिनमें हमास के हथियार डालना, गाजा पर इजराइल का सुरक्षा नियंत्रण और नए प्रशासन की स्थापना शामिल हैं।
Read More :- ITR-फाइलिंग, 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026