Indian Wrestlers Shine in Vietnam

U-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती टीमों ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

Indian wrestling teams won a record 27 medals at the U23 Asian Wrestling Championships in Da Nang, Vietnam, including 11 golds.

By : हेमा गुप्ता
U-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती टीमों ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

U-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय कुश्ती टीमों ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई...

U23 Asian Wrestling Championship: भारतीय कुश्ती टीम ने वियतनाम के दा नांग में हुए अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम ने फ्रीस्टाइल, महिला कुश्ती और ग्रीको-रोमन तीनों कैटेगरी में कुल 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित 27 मेडल अपने नाम किए।

खास बात यह रही कि- 'पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे मजबूत देशों को पीछे छोड़ते हुए टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। किर्गिस्तान दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। इस शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला टीम और पुरुष फ्रीस्टाइल टीम को बधाई दी।

PM मोदी ने टीम को दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर महिला और पुरषों की फ्रीस्टाइल टीम को बधाई दी और लिखा कि- 'हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन. हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में टीम खिताब जीते, पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 9 मेडेल हासिल किए, इनमें 4 गोल्ड मेडेल शामिल थे। इस तरह उन्होंने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे ज्यादा कुल मेडेल का रिकॉर्ड बनाया।'

PM मोदी ने आगे लिखा कि-

'महिलाओं की कुश्ती टीम ने 10 पदक जीते. इनमें 6 गोल्ड मेडेल शामिल थे. ग्रीको-रोमन टीम ने भी 8 पदकों के साथ अपने अब तक के सबसे ज्यादा कुल मेडेल का रिकॉर्ड बनाया। हमारे पहलवानों को इसके लिए बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने दी बधाई

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी भारतीय पहलवानों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा था कि- 'अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठाना भारतीय कुश्ती के लिए एक बड़ी कामयाबी है। ये पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। हमारे फ्रीस्टाइल पहलवानों ने किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे शीर्ष कुश्ती देशों से आगे रहने के लिए जबरदस्त इरादा और तकनीकी बेहतरी दिखाई है।'

संजय सिंह ने आगे लिखा कि-

'तीनों स्टाइल में हमारे एथलीटों ने साबित कर दिया है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य बहुत उज्ज्वल है. मैं इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाने के लिए हमारे सभी मेडल विजेताओं, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को दिल से बधाई देता हूं।'

 
 

संबंधित सामग्री

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026