Amar Singh Chahal suicide: पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। वे पटियाला स्थित अपने घर में घायल अवस्था में मिले। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
12 पेज का सुसाइड नोट
IG ने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में मारी। जिसके बाद उन्हें पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड से हुई भारी आर्थिक हानि और परेशानी का जिक्र किया गया है।8.10 करोड़ रुपए का फ्रॉड
अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड की बात कही गई। उन्होंने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे। चहल ने नोट में परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। ये सुसाइड नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव के नाम लिखा। [caption id="attachment_123913" align="alignnone" width="608"]
पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल[/caption]
Amar Singh Chahal suicide: वॉट्सएप से हुआ फ्रॉड
सुसाइड नोट में अमर सिंह चहल ने लिखा कि वे हाल ही में एक IPS ग्रुप नाम के वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। वहां निवेश पर बहुत ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच दिया। इस भरोसे में उन्होंने बड़ी रकम लगा दी, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह पूरा मामला ठगी का था। [caption id="attachment_123914" align="alignnone" width="467"]
12 पेज का सुसाइड नोट[/caption]
[caption id="attachment_123916" align="alignnone" width="471"]
उधार का जिक्र[/caption]