dhoni-praises-gambhir-suryakumar-yadav-retirement-comments

धोनी ने की गंभीर की तारीफ, सन्यास पर क्या बोले सूर्या?

By : Himani Shrotriya
धोनी ने की गंभीर की तारीफ, सन्यास पर क्या बोले सूर्या?

Team India Dhoni: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 World Cup का ख‍िताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत लगातार 2 बार इस ख‍िताब को जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इतना ही नहीं, पहली बार किसी मेजबान टीम ने ये ख‍िताब अपने नाम किया। साल 2007 से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी टीम अपने घर में खिताब नहीं जीत पाई थी, मगर अब इंडिया ने इतिहास को बदल दिया।

ट्रॉफी लेकर कहा गए सूर्या?

फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 97 रनों से हराया। जिसके बाद से ही पूरे देश में जश्न का माहौल है। ख‍िलाड़ी भी जश्न में डूबे हुए हैं। टीम अहमदाबाद में मिली जीत का जब जश्न मना रही थी तो कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और ICC अध्यक्ष जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में गए और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। कप्तान सूर्या ट्रॉफी के साथ मंदिर में गए और बजरंग बली के सामने माथा टेका। 

https://youtube.com/shorts/Hlcf7OExQtU?si=fwBQBH0TsXoQpnoN

Team India Dhoni: धोनी ने की तारीफ

मैच के दौरान World Cup Champion भारत के 3 कप्तान स्टेडियम में थे। कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, और रोहित शर्मा। टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम की तारीफ MS धोनी ने तारीफ की। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जो 603 दिन बाद इस सोशल मीडिया प्लेटाफार्म पर उनका पोस्ट भी है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की तारीफ की। धोनी ने इस दौरान गंभीर के लिए भी मजेदार बात लिखी। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई।

‘मुस्कान अच्छी लग रही कोच साहब’

Team India Dhoni: MS धोनी ने पोस्ट में आगे कहा कि कोच साहब, आपकी मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है, मुस्कान के साथ इरादे किलर कोम्बो है। बहुत बढ़िया..मजे करो दोस्तों। धोनी ने बुमराह की तारीफ भी की। बुमराह फाइनल में 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने, जो उनके करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। 

data-instgrm-version="14">

सूर्या का सन्यास?

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया. अब 2026 में सूर्यकुमार यादव ने भी यह खिताब जीता। इसके बाद कप्तान सूर्या से पूछा गया कि क्या वे भी रोहित की तरह इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। इस पर सूर्या ने मजेदार जवाब दिया, उन्होंने कहा  क्यों कह रहे हो ऐसे. सब कुछ सही तो चल रहा है। अब लक्ष्य 2028 ओलिंपिक्स है। साथ ही आगे आने वाले 5 साल में भी इसी तरह से भारत का दबदबा बनाए रखना है।

Team India Dhoni: जश्न की तस्वीरें

[caption id="attachment_139663" align="alignnone" width="1295"]कुलदीप यादव और सिराज कुलदीप यादव और सिराज[/caption] [caption id="attachment_139664" align="alignnone" width="1296"]रिंकू सिंह रिंकू सिंह[/caption] [caption id="attachment_139665" align="alignnone" width="1347"]अक्षर पटेल अक्षर पटेल[/caption]

कप्तान और ईशान ने किया हार्दिक का पोज

[caption id="attachment_139666" align="alignnone" width="1324"]सूर्या, हार्दिक, ईशान सूर्या, हार्दिक, ईशान[/caption] [caption id="attachment_139667" align="alignnone" width="1334"]संजू सैमसन संजू सैमसन[/caption]

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026