धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के बाद।

By : शिवम् पांडेय
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे की बताई वजह, बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जेन-जी यानी नई पीढ़ी हमारे ही बच्चे हैं। उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने युवाओं को भटकाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना किसी भी स्थिति में सही नहीं है। प्रधान ने कहा कि देश के युवाओं के संकल्प और उनकी आकांक्षाओं के सामने शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारियां बहुत छोटी हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए मंत्री का पद जरूरी नहीं था।

PM मोदी से मुलाकात के बाद फैसला

प्रधान ने अपने इस्तीफे के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांगों को मानने के लिए उनकी मंजूरी मांगी। प्रधानमंत्री उनकी बात से सहमत हुए और इसके बाद युवाओं से बातचीत भी की गई। इसी प्रक्रिया के बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने फैसले को पद छोड़ने के बजाय युवाओं की बात को प्राथमिकता देने से जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की नई पीढ़ी की आकांक्षाएं हैं।

25 जुलाई को दिया था इस्तीफा

NEET पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू होने के करीब 35 दिन बाद धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर दी गई। प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय हुआ जब NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।

पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे थे प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान का पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन से पुराना रिश्ता रहा है। करीब 29 साल पहले 1997 में ओडिशा में एक पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन में प्रधान भी शामिल हुए थे। बताया जाता है कि इस प्रदर्शन में करीब 1,500 छात्र शामिल हुए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान को भी गंभीर चोटें आई थीं और उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ था।

इस्तीफे के बाद पहली बार खुलकर बोले प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पहली बार सार्वजनिक मंच से अपने फैसले की वजह बताई है। उन्होंने अपने बयान में पद से ज्यादा युवाओं की आकांक्षाओं को महत्व देने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद ही उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।
 

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026