भीषण बाढ़ से नेपाल और तिब्बत में तबाही

नेपाल में बाढ़ से मची भीषण तबाही, अब तक 919 लोगों की मौत; 4200 से ज्यादा लोग लापता

नेपाल और तिब्बत में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ से 919 लोगों की मौत हुई है, 4200 से अधिक लोग लापता हैं। बचाव दल शवों की पहचान और उनकी सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

By : शिवम् पांडेय
नेपाल में बाढ़ से मची भीषण तबाही, अब तक 919 लोगों की मौत; 4200 से ज्यादा लोग लापता

भीषण बाढ़ से नेपाल और तिब्बत में तबाही

नेपाल और तिब्बत में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 919 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें नेपाल में 903 और तिब्बत में 16 लोगों की जान गई है। वहीं, 4,200 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के बाद राहत और बचाव दल के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बरामद हो रहे शवों की पहचान करना और उन्हें सुरक्षित रखना है। लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण कई शवों की हालत खराब हो चुकी है। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

अज्ञात शवों के लिए तैयार की गईं सैकड़ों कब्रें

चितवन के देवघाट जंगल में अज्ञात शवों को दफनाने के लिए सैकड़ों कब्रें तैयार की गई हैं। प्रशासन के मुताबिक, पिछले दो दिनों में यहां 196 शवों को दफनाया जा चुका है। प्रशासन की कोशिश है कि हर शव का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। इसके लिए शवों को एक पहचान नंबर दिया जा रहा है। साथ ही उपलब्ध जानकारी और अन्य विवरण भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इनकी पहचान करने में मदद मिल सके। अधिकारियों के मुताबिक, बाद में DNA जांच के जरिए अज्ञात शवों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। पहचान होने के बाद शवों को उनके परिवारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हजारों लोगों के अब भी लापता होने के कारण यह रिकॉर्ड और DNA प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

परिवार ने नदी किनारे किया अंतिम संस्कार

नेपाल के नुवाकोट में 32 वर्षीय प्रबिता रोइला का उनके परिवार ने सूर्यामती नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया। बाढ़ की इस त्रासदी के बीच कई परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं और लगातार लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं, चितवन के जंगल में बनाए गए सामूहिक दफन स्थल पर सुरक्षा बलों के जवान शवों को कब्र तक पहुंचाने में जुटे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से एयरलिफ्ट कर लाए गए शवों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में रेस्क्यू अभियान जारी

बाढ़ के बाद नेपाल के कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। त्रिशूली-3A समेत कई परियोजनाओं की सुरंगों के प्रवेश द्वार मलबे और कीचड़ से बंद हो गए हैं। रेस्क्यू टीमें भारी मशीनों और दूसरे उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर सुरंगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। नेपाल के सुरक्षा बलों के साथ भारत और चीन के विशेषज्ञ भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। सुरंगों के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिलने से बचाव दल की चिंता बढ़ी हुई है।

सद्गुरु ने नेपाल राहत कोष में 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया

इस बीच नेपाल में जारी राहत कार्यों के बीच आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भी मदद का ऐलान किया है। उन्होंने नेपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने रविवार को काठमांडू में आयोजित ‘इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल’ कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। सद्गुरु ने कहा कि इतनी बड़ी आपदा से निपटने की जिम्मेदारी सिर्फ नेपाल की नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को बेहतर बनाने के लिए भारत, चीन, पाकिस्तान, नेपाल और भूटान को शामिल करते हुए एक साझा हिमालयी बोर्ड बनाने का सुझाव भी दिया।

संबंधित सामग्री

नेपाल में सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा

नेपाल में सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 734 लोगों की मृत्यु हुई है। राहत और बचाव अभियान जारी है, जिसमें भारत ने 68.5 टन राहत सामग्री भेजी है।

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

मध्यप्रदेश में बढ़ते जलस्तर के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा और चित्रकूट में आपात बैठकें की और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा और सतना में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए।

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM डॉ यादव,व्यवस्थाओं की CM ने की समीक्षा

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM डॉ यादव,व्यवस्थाओं की CM ने की समीक्षा

चित्रकूट में बाढ़ के कारण गंभीर स्थिति, 700 लोगों को रेस्क्यू किया गया। राहत और बचाव कार्य जोरों पर, CM ने जायजा लेने का निर्णय लिया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026