दिल्ली स्कूल में यौन शोषण

दिल्ली के स्कूल में मासूम से यौन शोषण! चॉकलेट का लालच देकर ‘बैड अंकल’ ने की गंदी हरकत

दिल्ली के एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया। कैब ड्राइवर को चॉकलेट देने और गलत तरीके से छूने का आरोप है।

By : शिवम् पांडेय
दिल्ली के स्कूल में मासूम से यौन शोषण! चॉकलेट का लालच देकर ‘बैड अंकल’ ने की गंदी हरकत

दिल्ली स्कूल में यौन शोषण

नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में तीन साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल में कैब ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ गलत तरीके से छूने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, बच्ची के व्यवहार में कुछ बदलाव नजर आने के बाद उसकी मां ने उससे बातचीत की। इस दौरान बच्ची ने स्कूल में आने वाले एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए उसे ‘बैड अंकल’ बताया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पाई, जिसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

तस्वीर और CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

मामले की जांच के दौरान 24 अगस्त को स्कूल प्रशासन ने बच्ची को स्कूल से जुड़े कुछ लोगों की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए। इनमें बच्ची ने एक कैब ड्राइवर की पहचान की। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी करीब आठ महीने से स्कूल में कैब ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।

सीढ़ियों के नीचे ले जाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में आरोपी स्कूल परिसर में चॉकलेट लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच में आरोप सामने आया कि बच्ची के वॉशरूम जाने के दौरान आरोपी उसके पीछे गया। इसके बाद उसने बच्ची को चॉकलेट दी और उसे सीढ़ियों के नीचे ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत की गई। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, फोन में कुछ ऐसे वीडियो मिले हैं जिनमें आरोपी छोटे बच्चों को चॉकलेट देता नजर आ रहा है। पुलिस अब इन वीडियो में दिखाई देने वाले बच्चों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अन्य बच्चों के साथ भी किसी तरह की अनुचित घटना सामने आती है, तो उनके परिवारों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक सहायता और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से बस में गैंगरेप, 47 किलोमीटर तक चलती रही स्लीपर बस,फोरेंसिक जांच शुरू

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से बस में गैंगरेप, 47 किलोमीटर तक चलती रही स्लीपर बस,फोरेंसिक जांच शुरू

दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग आयुषी की हत्या के संदेह में उसकी मां और मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आयुषी की अपनी पसंद की शादी की इच्छा थी।

धामी सरकार की सख्ती! भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

धामी सरकार की सख्ती! भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

रुद्रपुर में ईद मिलादुन्नबी के दौरान मुफ्ती मुजीब के भड़काऊ बयान से विवाद बढ़ा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।

MANIT में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़! विरोध किया तो असिस्टेंट प्रोफेसर ने तानी बंदूक

MANIT में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़! विरोध किया तो असिस्टेंट प्रोफेसर ने तानी बंदूक

भोपाल के MANIT में एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है।

भोपाल में डकैती की साजिश नाकाम, 5 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल में डकैती की साजिश नाकाम, 5 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल के गोविंदपुरा में पुलिस ने बड़ी डकैती की साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया, 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026