दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप

स्लीपर बस की स्टीयरिंग पर कम्बल, गलियारे में चादर: ग्रेटर नोयडा की छात्रा से गैंगरेप वाली बस का वीडियो आया सामने

दिल्ली में स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है।

By : रोहन उमक
स्लीपर बस की स्टीयरिंग पर कम्बल, गलियारे में चादर: ग्रेटर नोयडा की छात्रा से गैंगरेप वाली बस का वीडियो आया सामने

स्लीपर बस की स्टीयरिंग पर कम्बल, गलियारे में चादर: ग्रेटर नोयडा छात्रा से गैंगरेप वाली बस का वीडियो आया सामने

दिल्ली से एक बार फिर एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने निर्भया कांड की कड़वी यादें ताज़ा कर दी हैं। राजधानी में दौड़ती एक एसी स्लीपर बस के भीतर 16 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई।

स्लीपर बस, जिसमें लड़की के साथ दरिंदगी हुई

इस मामले में अब बस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ड्राइवर की सीट के पास स्टेयरिंग पर एक कंबल और सीटों के बीच गलियारे में चादर पड़ी दिखाई दे रही है। विश्वनाथ कंपनी की इस बस, जिसका नंबर UP83E T3789 है, को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

4 अगस्त की रात हुआ था हादसा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार यह घटना 4 अगस्त की रात कश्मीरी गेट इलाके में हुई थी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता के साथ बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने दरिंदगी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल हुई स्लीपर बस को जब्त कर उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

घर से झगड़े के बाद अकेली निकली थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, घरवालों से किसी बात पर झगड़ा होने के बाद पीड़िता गुस्से में नोएडा में रह रहे अपने चचेरे भाई के पास जाने के लिए अकेली निकल पड़ी थी। उस रात भारी बारिश और अंधेरे के चलते वह अपनी मंजिल तक पहुंचने के बजाय बीच रास्ते में परी चौक पर ही उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। लड़की ने बस रोकने का इशारा किया तो कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर 63 तक छोड़ने का भरोसा दिलाया।

बस चलते ही शुरू हुई दरिंदगी

आरोप है कि बस रवाना होने के कुछ ही देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। देर रात आरोपी उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए।

घायल हालत में पुलिस तक पहुंची छात्रा

घायल अवस्था में छात्रा ने खुद पुलिस से संपर्क कर पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को दिल्ली बुलाया और छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब बस की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच में जुटी है, ताकि हर पहलू की तह तक पहुंचा जा सके।

संबंधित सामग्री

CJP के मार्च को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी? कहा- कानून व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी

CJP के मार्च को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी? कहा- कानून व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट ने नई दिल्ली में CJP के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार किया, लेकिन प्रशासन से कानूनी व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की।

दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट रोल से बाहर, महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ नाम छूटे

दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट रोल से बाहर, महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ नाम छूटे

दिल्ली और महाराष्ट्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची में करोड़ों मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हैं। मतदाता 30 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

दिल्ली के स्कूल में मासूम से यौन शोषण! चॉकलेट का लालच देकर ‘बैड अंकल’ ने की गंदी हरकत

दिल्ली के स्कूल में मासूम से यौन शोषण! चॉकलेट का लालच देकर ‘बैड अंकल’ ने की गंदी हरकत

दिल्ली के एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया। कैब ड्राइवर को चॉकलेट देने और गलत तरीके से छूने का आरोप है।

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से बस में गैंगरेप, 47 किलोमीटर तक चलती रही स्लीपर बस,फोरेंसिक जांच शुरू

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से बस में गैंगरेप, 47 किलोमीटर तक चलती रही स्लीपर बस,फोरेंसिक जांच शुरू

दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग आयुषी की हत्या के संदेह में उसकी मां और मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आयुषी की अपनी पसंद की शादी की इच्छा थी।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026