Bhojshala Basant Panchami: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में वसंत पंचमी के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए हे हैं। इस दिन सूर्योदय के साथ ही मंदिर में मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो चुका है। जिसकी शुरुआत वेदारंभ संस्कार के साथ हुई है। वसंत पंचमी के साथ आज जुमे का दिन भी है। इसलिए दोपहर में 1 से 3 बजे के बीच भोजशाला परिसर में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करेंगे।
पूजा और नमाज एक दिन
आमतौर पर वसंत पंचमी पर पूजा और जुमे के दिन नमाज की ही परमिशन रहती है, लेकिन जब दोनों एक ही दिन पड़ते हैं तो हालात बिगड़ने की स्थिति बनती है। इसी को देखते हुए भोजशाला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स के 8000 से ज्यादा जवान धार में तैनात किए गए हैं। इलाके में ड्रोन और AI तकनीक से निगरानी की जा रही है। [caption id="attachment_129805" align="alignnone" width="541"]
भोजशाला में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे[/caption]
Bhojshala Basant Panchami: 1 से 3 बजे तक नमाज
बता दे कि, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि हिंदू पक्ष सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक और 3 बजे से सूर्यास्त तक पूजा कर सकेगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भोजशाला परिसर खाली रहेगा। इस दौरान परिसर में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। कोर्ट ने शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। [caption id="attachment_129806" align="alignnone" width="543"]
8000 जवान तैनात[/caption]