भारत ने की अमेरिका से अपील

अमेरिका के 12.5% टैरिफ पर भारत का पलटवार! बोला- एकतरफा फैसला मंजूर नहीं

भारत ने अमेरिका से कहा कि व्यापारिक मुद्दों का समाधान आपसी चर्चा से होना चाहिए, और Section 301 जांच में कई कानूनी खामियां हैं।

अमेरिका के 12.5% टैरिफ पर भारत का पलटवार! बोला- एकतरफा फैसला मंजूर नहीं

अमेरिका के 12.5% टैरिफ पर भारत का पलटवार!

भारत ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) से प्रस्तावित 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर दोबारा विचार करने की अपील की। भारत ने अमेरिका से कहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े मुद्दों का समाधान एकतरफा फैसलों के बजाय आपसी बातचीत और द्विपक्षीय व्यापार चर्चा के जरिए किया जाना चाहिए। 

जांच में कई कमियां और खामियां 

भारत का कहना है कि जबरन मजदूरी से जुड़े मुद्दों पर की गई सेक्शन 301 जांच में कई कमियां और खामियां पाई गई हैं। इस मामले में आयोजित सार्वजनिक सुनवाई के दौरान कॉर्मशियल विभाग के संयुक्त सचिव बृज मोहन मिश्रा ने कहा कि भारत जबरन मजदूरी को खत्म करने को अपनी कानूनी और इंटरनेशनल जिम्मेदारी मानता है। भारत देश इस विषय को पूरी गंभीरता से लेता है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सिद्धांतों का सम्मान करता है। 

46 देश एक ही कैटेगरी में

भारत ने USTR की ‘धारा 301’ के तहत की गई जांच पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इस जांच में कुछ देशों पर बंधुआ मजदूरी से बने उत्पादों के आयात को लेकर कार्रवाई की बात कही गई। भारत का कहना है कि इस जांच में कई कानूनी खामियां हैं और रिपोर्ट पर्याप्त सबूतों पर आधारित नहीं है। भारत ने यह भी कहा कि USTR ने अपनी रिपोर्ट में भारत समेत 46 देशों को एक ही कैटेगरी में रख दिया है, जबकि हर देश की स्थितियां अलग हैं। भारत का कहना है कि रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया कि पूरे देश पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की जरूरत क्यों है।

एक्स्ट्रा शुल्क लगाने का कोई मजबूत आधार नहीं 

इसके अलावा, जांच में कुछ चुनिंदा मामलों और व्यापार रुझानों के आधार पर निष्कर्ष निकाले गए। भारत का दावा है कि देश-विशिष्ट और उद्योग-विशिष्ट सबूत पेश नहीं किए गए हैं। भारत ने यह भी कहा कि USTR यह साबित नहीं कर पाया है कि भारत में आयात प्रतिबंधों की कथित कमी की वजह से अमेरिकी व्यापार को कोई अनुचित प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान हुआ है। ऐसे में एक्स्ट्रा शुल्क लगाने का कोई मजबूत आधार नहीं बनता।

संबंधित सामग्री

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली के एक प्लांट में बॉयलर फटने के कारण भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में मौजूद सभी 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए।

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026