भारत-मेटा बैठक अगस्त में

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन

भारत सरकार और Meta की ग्लोबल टीम के बीच 5 और 6 अगस्त को एक अहम बैठक होने जा रही है। केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के प्रतिनिधियों को समन भेजकर तलब किया। केंद्र सरकार इस बैठक में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटीरियल यानी CSAM पर लगाम लगाने में हुई चूक, फर्जी/सिंथेटिक AI कंटेंट और बड़े नेताओं के वेरिफाइड अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाएगी। 

PM का हटाया पोस्ट

इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने मेटा द्वारा अब तक दिए गए जवाबों को नाकाफी माना है। यह बैठक हाल ही में फेसबुक पर PM नरेंद्र मोदी के एक वीडियो पोस्ट के कुछ समय के लिए हट जाने के विवाद के बाद तय की गई है। इस घटना के बाद सरकार ने मेटा के प्लेटफॉर्म्स की कंटेंट मॉडरेशन नीतियों, ऑटोमेटेड सिस्टम और बिग-टेक कंपनियों की जवाबदेही पर निगरानी और सख्त कर दी है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक META ने PM मोदी के वीडियो के हटने पर खेद व्यक्त किया है और वह इसके लिए औपचारिक माफी मांगने को भी तैयार है।

मेटा की सफाई

दरअसल, PM मोदी ने 23 जुलाई को पेपर लीक को गंभीर विषय बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसे मेटा ने रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक हटा दिया गया था। लेकिन बाद में उसे रिस्टोर कर दिया गया। META ने अपनी सफाई में कहा कि दरअसल, यह एक टेक्निकल एरर था।  मेटा केवल VIP पोस्ट हटाने के मामले में ही नहीं, बल्कि सुरक्षा संबंधी अन्य गंभीर मामलों में भी जांच के दायरे में है। इससे पहले इंस्टाग्राम पर पेड एड्स यानी प्रायोजित विज्ञापनों के जरिए चाइल्ड CSAM के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार ने मेटा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 5-6 अगस्त की बैठक में सरकार यह भी समीक्षा की जाएगी कि उस नोटिस के बाद कंपनी ने क्या सुधारात्मक कदम उठाए हैं

संबंधित सामग्री

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026