बेंगलुरु में VIP मूवमेंट से परेशानी

बेंगलुरु में VIP मूवमेंट: प्रेगनेंट पत्नी के साथ ट्राफिक में फंसा पति सड़क पर बैठा

बेंगलुरु में विशेष VIP मूवमेंट के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे एक प्रेग्नेंट महिला समेत कई लोग परेशान हुए।

बेंगलुरु में VIP मूवमेंट: प्रेगनेंट पत्नी के साथ ट्राफिक में फंसा पति सड़क पर बैठा

बेंगलुरु में VIP मूवमेंट से परेशानी

कभी-कभी VIP मुवमेंट लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। बेंगलुरु तो वैसे भी अपने ट्राफिक के लिए देशभर में मशहूर है..सोचिए अगर कोई अपनी प्रेगनेंट पत्नी के साथ कही जा रहा हो और VIP मुवमेंट के चलते घंटों बीच सड़क पर रोक दिया जाए तो क्या हो। एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ। 

सड़क पर बैठा शख्स

बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड से राज्यपाल थावर चंद गहलोत का काफिला गुजरने वाला था, इसलिए ट्रैफिक को रोका गया था। इसमें एक आदमी अपनी प्रेगनेंट पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। VVIP मूवमेंट के लिए लागू ज़ीरो-ट्रैफिक प्रोटोकॉल के कारण वह परेशान हो गया। वो अपनी गाड़ी से उतरा और बीच सड़क पर बैठ गया। जिस रास्ते से राज्यपाल का काफिला गुजरना था, वहां बीच सड़क शख्स को बैठे देखे ट्रैफिक पुलिस के होश उड़ गए. ट्रैफिक पुलिस के जवान उसे हटाने के लिए पहुंचे. तब दोनों के बीच थोड़ी बहस भी हुई. 

प्रेग्नेंट पत्नी परेशान

शख्स का कहना था कि कार में उसकी प्रेग्नेंट पत्नी परेशान हो रही है. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने घरने पर बैठे युवक को मनाने की कोशिश की, उसे वैकल्पिक व्यवस्था देने का ऑफर भी दिया। मगर युवक अड़ा रहा। काफी देर बाद शख्स को सड़क से हटाया गया, तब जाकर ट्रैफिक क्लियर हो पाया। 

मंत्री पर भड़की महिला

ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया था।  बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन कर रहे मंत्री गिरिश महाजन को एक महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा था. महिला अपने बच्चे को लेने जा रही थी. लेकिन सड़क पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण उसकी गाड़ी काफी देर तक जाम में फंसी रही. जिसके बाद वो बुरी तरह से भड़क उठी थी, महिला ने मंत्री गिरिश महाजन और पुलिस को खूब सुनाया। जिसका वीडियो भी सामने आया।

आम जनता परेशान

कई बड़े शहरों में VIP मूवमेंट के नाम पर आम लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर सुबह के पीक आवर में जिस वक्त लोग ऑफिस, अस्पताल या जरूरी काम से जा रहे होते हैं, तब भी अचानक रोड ब्लाक कर दी जाती है. कई बार प्रेग्नेंट महिलाएं, बीमार लोग या एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है. लोगों का मानना है कि सुरक्षा जरूरी है, लेकिन आम आदमी की जिंदगी की भी वैल्यू समझी जानी चाहिए.

संबंधित सामग्री

जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल-पेन ड्राइव मिलने से हड़कंप, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल-पेन ड्राइव मिलने से हड़कंप, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

बेंगलुरु की जेल में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव बरामद हुए, जांच जारी है।

दिन की बारिश में छलनी हुईं भोपाल की सड़कें,154 करोड़ के फ्लाईओवर पर भी सवाल

दिन की बारिश में छलनी हुईं भोपाल की सड़कें,154 करोड़ के फ्लाईओवर पर भी सवाल

भोपाल में हुई लगातार बारिश ने स्थानीय सड़कों की खराब गुणवत्ता को उजागर किया है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया है।

ट्रैकिंग पर निकला इंदौर का युवक 3 दिन से लापता, मंगेतर को ही पता था प्लान; मोबाइल भी बंद

ट्रैकिंग पर निकला इंदौर का युवक 3 दिन से लापता, मंगेतर को ही पता था प्लान; मोबाइल भी बंद

इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय, जो बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था, तीन दिनों से लापता है। उसकी बाइक मिली है पर मोबाइल बंद है।

भोपाल के लवकुश चौराहे पर 3 घंटे का महाजाम, स्कूल बसें और एंबुलेंस भी फंसीं

भोपाल के लवकुश चौराहे पर 3 घंटे का महाजाम, स्कूल बसें और एंबुलेंस भी फंसीं

भोपाल में लवकुश चौराहे पर भारी ट्रैफिक जाम के कारण नागरिकों का जीवन प्रभावित हुआ। निर्माण कार्य और खराब ट्रैफिक प्रबंधन बने मुख्य कारण।

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामत को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026