बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

बेंगलुरु में बारिश के कारण हॉस्पिटल की दीवार गिरी, 7 की मौत। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और मुआवजा की घोषणा की।

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे के वक्त सड़क किनारे मौजूद वेंडर और राहगीर मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें टीम ने बाहर निकाला।

CM ने लिया जायजा 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की।

घायलों ने गंवाएं हाथ-पैर 

वहीं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं विपक्ष ने इसे लापरवाही बताते हुए सरकार की आलोचना की है। सरकार का कहना है कि वहां रेहड़ी-पटरी वालों को सामान बेचने की इजाजत दी गई थी। 7 घायलों में से 3 केरल के थे और बेंगलुरु घूमने आए थे। वहीं, मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि मलबे से शवों को बाहर निकालना पड़ा और कुछ लोगों को अपने पैर तक गंवाने पड़े।

संबंधित सामग्री

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 95 लोगों की मौत, सैकड़ों अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 95 लोगों की मौत, सैकड़ों अब भी लापता

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से 95 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लापता हैं। ग्लेशियल झील के फटने से बाढ़ आने की आशंका।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026