बैंकॉक पब में भीषण आग

बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 60 से ज्यादा घायल, कई शव टॉयलेट से मिले

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए। आग ने पब को पूरी तरह चपेट में ले लिया।

बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 60 से ज्यादा घायल, कई शव टॉयलेट से मिले

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। आधी रात के समय जब पब में लोग म्यूजिक पर झूम रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए

अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लादप्राओ पब में हुआ। सूचना मिलते ही दमकल और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में पब के दरवाजे से निकलती आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आ रहे हैं।

27 लोगों की मौत

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पब में प्रस्तुति दे रहे एक म्यूजिशियन ने बताया कि स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। इसके बाद अचानक धमाके जैसी आवाज आई और देखते ही देखते पूरे पब में धुआं भर गया।

कई बेहोशी की हालत में थे

बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट के अनुसार, करीब 63 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई घायलों की पहचान करने में परेशानी हुई, क्योंकि कुछ लोगों के पास पहचान पत्र नहीं थे और कई बेहोशी की हालत में थे।

मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने आग से बचने के लिए पब के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में शरण ली थी। बचाव दल को वहां कई लोगों के शव मिले। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पब का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया, जहां जली हुई कुर्सियां, मेजें और अन्य सामान बिखरा हुआ मिला। अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा! 2 दिन बस में सफर बिल्कुल फ्री, नहीं देना होगा एक भी रुपया

रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा! 2 दिन बस में सफर बिल्कुल फ्री, नहीं देना होगा एक भी रुपया

रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में दो दिनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026