बेंगलुरु सेंट्रल जेल[/caption]
शराब, मोबाइल और पार्टी
वायरल वीडियो की शुरुआत में ही चार शराब की बोतलें खिड़की पर सजी हुई नजर आती हैं। इसके बाद कुछ कैदी जमीन पर बैठकर बर्तनों को बजाते और नाचते दिखाई देते हैं। करीब 5-6 कैदी हंसते-चिल्लाते हुए पार्टी करते दिखते हैं। [caption id="attachment_115965" align="alignnone" width="656"]
कैदी जमीन पर बैठकर बर्तनों को बजाते और नाचते दिखे[/caption]
वीडियो में डिस्पोजेबल ग्लास में शराब, कटे फल और तली हुई मूंगफली भी दिखाई दे रही है — जो जेल के अंदर इस तरह के अवैध माहौल की पुष्टि करती हैं। वीडियो के अंतिम हिस्से में कई मोबाइल फोन और चार्जर भी रखे नजर आते हैं, जो जेल के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।
जांचकर्ताओं के अनुसार, यह वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है और इसके सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
[caption id="attachment_115963" align="alignnone" width="656"]
डिस्पोजेबल ग्लास में शराब, कटे फल[/caption]
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु की इस हाई-सिक्योरिटी जेल से लापरवाही का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा हत्या के आरोप में जेल में बंद थे और तीन अन्य कैदियों के साथ चाय-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे। अब एक बार फिर, उसी जेल में ISIS आतंकी और सीरियल किलर को सुविधाएं मिलने से जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। https://youtube.com/shorts/1NwKzpWjbdY?si=JsTVooXa94Y8yrpZBangalore Central Jail video: AIG ऑफ प्रिज़न्स की सफाई
एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) ऑफ प्रिज़न्स पी.वी. आनंद रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा —हम यह जांच कर रहे हैं कि कैदियों को मोबाइल फोन कैसे मिले। कौन जेल के अंदर यह सामान लेकर गया और किसने उन्हें दिया। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो कब रिकॉर्ड हुआ और मीडिया तक कैसे पहुंचा।रेड्डी ने यह भी कहा कि जांच टीम गठित की गई है, जो जेल सुरक्षा में हुई चूक और अंदर से मिले सहयोग की पड़ताल करेगी। Read More: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक बरामद, असॉल्ट राइफल और कारतूस मिले
आतंकी और सीरियल किलर का आपराधिक रिकॉर्ड
Bangalore Central Jail video: वीडियो में नजर आ रहा जुहाद मन्ना (उर्फ जुहैब हमीद शकील) एक कुख्यात ISIS आतंकी है, जिसे NIA ने 17 नवंबर 2021 को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उस पर युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने और फंड जुटाने के आरोप हैं। वहीं, उमेश रेड्डी कर्नाटक का सीरियल किलर और रेपिस्ट है, जिस पर कई हत्याओं और यौन अपराधों के केस दर्ज हैं। ऐसे खतरनाक अपराधियों को जेल में “VIP ट्रीटमेंट” मिलना न केवल प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है, बल्कि जेल सुधार व्यवस्था की गंभीर खामियों को भी उजागर करता है। [caption id="attachment_115964" align="alignnone" width="655"]
ISIS आतंकी जुहाद मन्ना और सीरियल किलर उमेश रेड्डी[/caption]