Air India flight baggage collision: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क जाने वाली A350 फ्लाइट दिल्ली से रवाना हुई थी, लेकिन ईरान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण उसे कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौटना पड़।
कंटेनर से टकराया विमान
घने कोहरे में Air India के विमान को पार्किंग में लगाया जा रहा था इसी बीच एक ग्राउंड कंटेनर उसके दाहिने इंजन के पास आ गया और टकरा गया। हादसे में फ्लाइट के इंजन को नुकसान पहुंचा है। विमान में सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।Air India flight baggage collision: दाहिने इंजन को हुआ नुकसान
बता दे कि, एयरबस A350 की फ्लाइट AI101 दिल्ली से न्यूयॉर्क के बीच चलती है। Air India के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की और कहा कि दाहिने इंजन को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद विमान को सुरक्षित रूप से पार्किंग स्थान पर खड़ा कर दिया गया। फ्लाइट को जांच और जरूरी मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। [caption id="attachment_128308" align="alignnone" width="471"]
दाहिने इंजन को हुआ नुकसान[/caption]