7-november-weather-forecast-cyclonic-storm-in-coastal-states

एक और तूफान कहर बरपाएगा! 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

By : Shital Sharma
एक और तूफान कहर बरपाएगा! 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत में कैसा रहेगा मौसम?

  दिवाली के बाद देशभर में मौसम में बदलाव आया है। पूरे भारत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और मौसम विभाग ने तटीय राज्यों में बारिश की आशंका जताई है।

इन राज्यों में 12 नवंबर तक बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 12 नवंबर तक दक्षिण भारत और उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और चक्रवात बनेंगे, जिसके चलते केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 नवंबर तक तूफानी हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश की भी संभावना है। मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में सूखा पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026