15 अगस्त घर पर तीन रंगों का स्पेशल पराठा बनाकर खाएं. जो खाने में टेस्टी लगेगा और उसको देखकर घरवाले भी खुश हो जाएंगे.भारत में ब्रेकफास्ट में पराठा, पोहा और इडली लोग सबसे ज्यादा खाते हैं और इन तीनों को ही लोग बड़े चाव से खाते हैं. उत्तर भारत में पराठा लोगों के नाश्ते की सबसे जरूरी डिश है, इसके बिना उनको अपना ब्रेकफास्ट ही अधूरा लगता है. अगर आप भी नाश्ते में आलू-गोभी के पराठे खाते हैं तो इस स्वत्रतंत्रा दिवस आप घर पर तीन रंगो वाला खास तिरंगा पराठा ट्राई करें.
बच्चों को खाने में रंग-बिरंगी चीजें अच्छी लगती हैं, ऐसे में छुट्टी वाले दिन थाली में जब वो तीन रंगों वाला पराठा देखेंगे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. इसके लिए आपको कई फूड कलर की भी जरूरत नहीं है, केसरिया,सफेद और हरे रंग के पराठे दिखने में बहुत जायकेदार लगते हैं. आइए आपको घर पर तिरंगा पराठा बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जो आपके बहुत काम आएगा.

तिरंगा पराठा बनाने के लिए सामग्री
केसरिया: आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप गाजर की प्यूरी, स्वादानुसार नमक
सफेद: आधा कप गेंहू का आटा, स्वादानुसार नमक
हरा: आधा कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप पालक की प्यूरी, स्वादानुसार नमक
तिरंगा बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले तिरंगा पराठा बनाने के लिए गाजर और पालक की प्यूरी तैयार करने के लिए इसे अलग-अलग पीस लें.
अब एक कटोरे में गाजर की प्यूरी के साथ आटा गूंथे. वहीं दूसरे कटोरे में पालक की प्यूरी के साथ आटा तैयार कर लें.
अब पराठे के सफेद भाग के लिए सादा आटा गूंथ कर तैयार कर लें. उसके बाद तीनों का साइड में थोड़ी देर के लिए साइड में रख दें.
उसके बाद तीनों की छोटी-छोटी लोइयां निकाले हैं और उनको एक साथ चिपका दें और फिर उससे बेल दें.
गैस पर तवा गर्म कर लें और उनसें पराठा को डालें. दोनों तरफ से पराठे को देसी-घी लगाकर सेंक ले.
इस तरीके से करें सर्व
बारिश के मौसम में चाय के साथ
आप यह तिरंगा पराठा खा सकते हैं. इसके अलावा अचार, सब्जी या दही के साथ गरमा-गरम पराठों का मजा लें. अगर आपके परिवार ज्यादा तीखा खाते हैं तो आप नमक के साथ लाल या हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.