natural-remedies-for-healthy-heart

Natural Remedies For Heart: किचन में मौजूद ये चीजें दिल की सेहत के लिए रामबाण!

By : Hema Gupta
Natural Remedies For Heart: किचन में मौजूद ये चीजें दिल की सेहत के लिए रामबाण!

Natural Remedies For Heart: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में आए दिन किसी न किसी के हार्ट अटैक की खबर आ ही जाती है। हार्ट अटैक के केस काफी बढ़ गए हैं। बच्चे से लेकर बूढ़ों तक किसी को भी अचानक हार्ट अटैक आ जाता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि, बढ़ते हार्ट प्रॉब्लम की कई वजहें हो सकती है। इसमें खान -पान में ध्यान न देना भी हो सकता है। ऐसे में आयुर्वेद में इस समस्या से बचने के कुछ उपाय बताए गएं है, कुछ चीजों के सेवन से इन समस्याओं से बचा जा सकता हैं। वो ऐसी चीजें है कि आमतौर पर हर रसोई में पाए जाते हैं।

कौन सी चीजे हैं जो हार्ट की बीमारियों में फायदेमंद

दलचीनी दिल के लिए लाभकारी

दालचीनी न सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि यह औषधीय का काम करता है। इसके सेवन से बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हृदय भी स्वस्थ रहता है। यह रक्तचाप को कम करने में मददगार होता है।

हल्दी के एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण

हल्दी में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण पाया जाता है। यह एक ऐसा मसाला है, जो भारत की हर रसोई में मौजूद रहता है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते है। इसमें मौजूद करक्यूमिन जो हल्दी के रंग को डिसाइड करता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल, शरीर की सूजन को कम करने और रक्त के थक्के को जमने से रोकने में मदद करता है।

इसका सेवन बैड कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करेगा। इसके सेवन से हार्ट भी स्वास्थ रहता है।

हरा धनियां फायदेमंद

हरा धनियां भी सिर्फ गार्निसिंग या चटनी बनाने के काम नहीं आता बल्कि इसका इस्तेमाल भी हृदय को स्वास्थ रखने के लिए औषधि के रुप में की जा सकती है। बैड कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में भी मदद करता है। यह मूत्र द्वार से शरीर के अतिरिक्त तरल पदार्थ और सोडियम को बाहर निकालने में भी मददगार साबित होता है।

   

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026