मेहंदी का नाखून पर प्रभाव

नाखूनों पर मेहंदी लगाना सही या नुकसानदायक?, मेहंदी सिर्फ हाथों तक सीमित नहीं

मेहंदी का नाखूनों पर प्रयोग आम है, लेकिन क्या यह सुरक्षित है? प्राकृतिक मेहंदी सुरक्षित मानी जाती है, जबकि केमिकल युक्त मेहंदी से नुकसान हो सकता है।

By : दिव्या मिस्त्री
नाखूनों पर मेहंदी लगाना सही या नुकसानदायक?, मेहंदी सिर्फ हाथों तक सीमित नहीं

मेहंदी भारतीय संस्कृति और त्योहारों का अहम हिस्सा है। शादी, तीज-त्योहार या किसी खास मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाना आम है। कई लोग हाथों के साथ-साथ नाखूनों पर भी मेहंदी लगाते हैं, जिससे नाखूनों का रंग नारंगी, लाल या भूरा नजर आने लगता है। लेकिन सवाल है कि नाखूनों पर मेहंदी लगाना सुरक्षित है या इससे नुकसान हो सकता है?

प्राकृतिक मेहंदी से आमतौर पर नुकसान नहीं

अगर मेहंदी पूरी तरह प्राकृतिक यानी शुद्ध हिना है, तो इसे नाखूनों के लिए आमतौर पर नुकसानदायक नहीं माना जाता। नाखून केराटिन से बने होते हैं और मेहंदी का रंग उनकी ऊपरी सतह पर चढ़ जाता है। नाखून बढ़ने के साथ यह रंग धीरे-धीरे आगे की तरफ आता है और नाखून काटने पर खत्म हो जाता है।

मेहंदी से नाखून मजबूत होने का दावा सही नहीं

कुछ लोगों का मानना है कि नाखूनों पर मेहंदी लगाने से उनकी मजबूती और ग्रोथ बढ़ती है। हालांकि, इस दावे को साबित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए मेहंदी को नाखूनों की मजबूती या इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

असली खतरा केमिकल वाली मेहंदी से

नुकसान का खतरा खासतौर पर ऐसी मेहंदी से हो सकता है, जिसमें केमिकल मिलाए गए हों। बाजार में मिलने वाली कुछ ‘ब्लैक हिना’ में PPD यानी पैराफेनिलीनडायमीन हो सकता है। इससे कुछ लोगों को खुजली, जलन, लालिमा, सूजन या एलर्जी की समस्या हो सकती है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर नाखून पहले से कमजोर हैं, बार-बार टूटते हैं या नाखूनों के आसपास कट, घाव या संक्रमण है, तो मेहंदी लगाने से बचना बेहतर है। मेहंदी लगाने के बाद जलन, खुजली या लालिमा दिखाई दे तो इसे तुरंत साफ कर देना चाहिए।

मेहंदी लगाने का सही तरीका

नाखूनों पर हमेशा भरोसेमंद और प्राकृतिक हिना का इस्तेमाल करें। ऐसी ‘ब्लैक हिना’ से बचें, जिसके ingredients स्पष्ट रूप से बताए नहीं गए हों। पहली बार इस्तेमाल करने पर छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है। प्राकृतिक मेहंदी का इस्तेमाल सावधानी से और कभी-कभार करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है।

संबंधित सामग्री

Nail Extension करवाने जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, खूबसूरत नाखूनों का बढ़ता ट्रेंड

Nail Extension करवाने जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, खूबसूरत नाखूनों का बढ़ता ट्रेंड

नेल एक्सटेंशन का चलन बढ़ रहा है। सही सैलून चुनने, साफ-सफाई, उचित लंबाई और सुरक्षित तरीके से हटाने की सावधानियां जरूरी हैं।

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

इंदौर के रेस्टोरेंट में मोमोज में मिलीं इल्लियां, फ्रोजन बास्केट में भी दिखीं; ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत

इंदौर के रेस्टोरेंट में मोमोज में मिलीं इल्लियां, फ्रोजन बास्केट में भी दिखीं; ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने की घटना से खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। ग्राहक ने खाद्य विभाग से शिकायत की।

त्योहारों की मिठास में मिलावट का जहर, सेहत पर पड़ सकता है भारी असर

त्योहारों की मिठास में मिलावट का जहर, सेहत पर पड़ सकता है भारी असर

त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की खरीददारी में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, मिलावटी सामग्री और अत्यधिक कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल से सेहत को खतरा हो सकता है।

मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक: 22 दिन में 3 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा किसानों पर हमला; 50 गांवों में दहशत

मुरादाबाद में तेंदुओं का आतंक: 22 दिन में 3 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा किसानों पर हमला; 50 गांवों में दहशत

मुरादाबाद के 50 गांवों में तेंदुओं के हमलों से लगभग 1 लाख लोग प्रभावित, 3 महिलाओं की मौत और 20 से ज्यादा किसान घायल।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 2 september