घर पर बनाएं सिंघाड़े का आटा

सावन व्रत के लिए घर पर आज ही बनाएं सिंघाड़े का शुद्ध आटा, झटपट होगा तैयार 

व्रत के दौरान घर पर शुद्ध और मिलावट-मुक्त सिंघाड़े का आटा बनाने की विधि जानें। इससे व्रत के पकवानों का स्वाद बढ़ जाएगा।

By : सोनिया रायकवार
सावन व्रत के लिए घर पर आज ही बनाएं सिंघाड़े का शुद्ध आटा, झटपट होगा तैयार 

व्रत, उपवास और त्योहारी सीजन के दौरान हमारे खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है. ऐसे पावन अवसरों पर कुट्टू, सिंघाड़ा और साबूदाना जैसी चीजें हमारी रसोई का अहम हिस्सा बन जाती हैं. इनमें सिंघाड़े का आटा सेहत और ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है जिसका सेवन व्रत के दिनों में थकान दूर करने और शरीर को शक्ति देने के लिए किया जाता है.

हालांकि, बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद सिंघाड़े के आटे में मिलावट या साफ-सफाई की कमी का डर हमेशा बना रहता है. ऐसे में अगर आप बाजार पर निर्भर रहने के बजाय घर पर ही शुद्ध, ताजा और मिलावट-मुक्त सिंघाड़े का आटा तैयार कर लें तो न केवल आपकी सेहत सुरक्षित रहेगी बल्कि व्रत के पकवानों का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं घर पर ही बाजार जैसा बारीक और सफेद सिंघाड़े का आटा बनाने की बहुत ही आसान और असरदार ट्रिक.

सामग्री:

कच्चे सिंगाड़े- जरूरत के अनुसार

अगर आप ताजे कच्चे सिंगाड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले उनके छिलके उतार लें. छिलके उतारने के बाद सिंगाड़ों को अच्छी तरह धो लें.

धुले हुए सिंगाड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ताकि वो जल्दी और अंदर तक सूख सकें.

इन टुकड़ों को एक सूती कपड़े या थाली में फैलाकर 3 से 4 दिनों तक तेज धूप में अच्छी तरह सुखा लें.

टुकड़े पूरी तरह सूखकर कड़क हो जाने चाहिए ताकि पीसते समय मिक्सी पर जोर न पड़े और नमी बिल्कुल न रहे. इस तरह आपका घर पर फ्रेश आटा तैयार हो जाएगा. 

अगर आप बाजार से सूखे सिंगाड़े यानी सिंगाड़े की गोटी ला रहे हैं तो यह स्टेप करने की जरूरत नहीं है.

सूखे हुए सिंगाड़ों के टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालें.

इन्हें मिक्सी में रुक-रुक कर पीस लें ताकि एक बारीक पाउडर तैयार हो जाए.

पिसे हुए मिश्रण को एक बारीक छन्नी या मलमल के कपड़े से अच्छी तरह छान लें.

छानने से जो मोटा दरदरा हिस्सा बचेगा, उसे दोबारा मिक्सी में डालकर फिर से पीस लें और छान लें.

इस तरह तैयार किए गए शुद्ध सिंगाड़े के आटे को किसी एयर-टाइट कंटेनर में भरकर रख लें. यह व्रत के दौरान महीनों तक खराब नहीं होता है.

यह घर का बना आटा पूरी तरह मिलावट-मुक्त होता है, जिससे आप व्रत में स्वादिष्ट पूरियां, हलवा, पराठे या चीला बेझिझक बना सकती हैं.


 

संबंधित सामग्री

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्मे नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास बढ़ाना है।

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही? जानें इसके असर …

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही? जानें इसके असर …

युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे नींद, थकान और दिल की समस्याओं के साथ-साथ चीनी की अधिक मात्रा के प्रभाव भी दिखाई दे रहे हैं।

बढ़ रहा हाई BP का साइलेंट खतरा! शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

बढ़ रहा हाई BP का साइलेंट खतरा! शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

हाई ब्लड प्रेशर अक्सर बिना लक्षण के होता है, जिसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। लेख में तेज सिरदर्द, चक्कर, धुंधली नजर जैसे लक्षणों की जानकारी दी गई है।

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखंड के बदरीनाथ में नया 45 बेड वाला अस्पताल बन रहा है, जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएंगी।

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

ककोरा, जिसे कंटोला भी कहा जाता है, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह पाचन, इम्यूनिटी और त्वचा के लिए लाभकारी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026