नेचुरल फेस स्क्रब के फायदे

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

घरेलू सामग्री से तैयार फेस स्क्रब से त्वचा को गहराई से साफ करने और नेचुरल ग्लो प्राप्त करने के तरीके जानें।

घर पर किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करें और वह खूबसूरत दिखे. लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और रोजमर्रा की भागदौड़ का असर सबसे पहले चेहरे पर नजर आता है. इसकी वजह से चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा होने लगती हैं, जिससे चेहरा डल और बेजान दिखने लगता है. ऐसे में हफ्ते में एक या दो बार चेहरे को एक्सफोलिएट यानी स्क्रब करना जरूरी होता है. इससे डेड स्किन हटती है, त्वचा गहराई से साफ होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के फेस स्क्रब आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप घर पर भी किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से नेचुरल फेस स्क्रब तैयार कर सकते हैं. ये स्क्रब बिना किसी साइड इफेक्ट के ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेगा. 

बेसन, दही और हल्दी का स्क्रब

ऑयली और पिंपल्स वाली स्किन के लिए दही, हल्दी और बेसन का स्क्रब फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए 1 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन और 2 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 5-10 मिनट बाद धो लें. यह स्क्रब पिंपल्स कम करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

कॉफी, शहद और केला से बनाएं फेस स्क्रब

अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान लगती है, तो केला, शहद और कॉफी का स्क्रब अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए 1 पका हुआ केला, 2 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद लें. केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें कॉफी व शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होती है.

दही और ओट्स का फेस स्क्रब भी 

अगर आप हल्का और सौम्य स्क्रब चाहते हैं तो ओट्स और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह स्क्रब स्किन को हाइड्रेट रखने और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है.

संबंधित सामग्री

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

घंटों AC में बैठना पड़ सकता है त्वचा पर भारी, ड्राईनेस और खुजली से ऐसे बचें

घंटों AC में बैठना पड़ सकता है त्वचा पर भारी, ड्राईनेस और खुजली से ऐसे बचें

लगातार एयर कंडीशनर के इस्तेमाल से त्वचा की नमी कम होती है, जिससे रूखापन, खुजली, और जलन हो सकती है। प्रभावित त्वचा की देखभाल के लिए उपाय भी बताए गए हैं।

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

जानिए किन लोगों को फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए, विशेष रूप से जिन्हें एक्ने, एलर्जी हो या प्रेग्नेंसी के दौरान.

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

गर्मी में बढ़ते स्किन प्रॉब्लेम्स के लिए नीम के पानी से ट्रीटमेंट बेहद फायदेमंद है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है.

घर पर बनाकर लगाएं ये देसी लेप, चेहरे पर लौटेगा निखार 

घर पर बनाकर लगाएं ये देसी लेप, चेहरे पर लौटेगा निखार 

पारंपरिक भारतीय ब्यूटी सीक्रेट में लौंग का इस्तेमाल मुंहासे और त्वचा की लालिमा कम करने के लिए किया जाता है। जानें इसे कैसे तैयार किया जाता था।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026