भूख में कमी के वैज्ञानिक कारण

बुखार में क्यों मर जाती है भूख? जानिए शरीर के अंदर क्या होता है और क्या खाना चाहिए

बुखार के दौरान शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए ऊर्जा का उपयोग करता है, जिससे भूख कम हो जाती है। सही पोषण और तरल पदार्थों का सेवन महत्वपूर्ण है।

बुखार में क्यों मर जाती है भूख? जानिए शरीर के अंदर क्या होता है और क्या खाना चाहिए

बुखार आने पर अक्सर लोगों का खाने का मन नहीं करता। कई बार तो पसंदीदा भोजन भी फीका लगने लगता है। अधिकांश लोग इसे सामान्य बात मानकर खाना कम कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे शरीर की एक वैज्ञानिक प्रक्रिया काम करती है। दरअसल, बुखार के दौरान शरीर संक्रमण से लड़ने में पूरी ताकत लगा देता है, जिसका असर हमारी भूख पर भी पड़ता है।

बुखार के दौरान भूख कम हो जाती

विशेषज्ञों के मुताबिक, जब शरीर में वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण होता है, तो इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है। इस दौरान शरीर में साइटोकाइन्स (Cytokines) नामक रसायन बनते हैं, जो मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित करते हैं जो भूख नियंत्रित करता है। इसका उद्देश्य शरीर की ऊर्जा को पाचन में खर्च करने के बजाय संक्रमण से लड़ने में लगाना होता है। यही वजह है कि बुखार के दौरान भूख कम हो जाती है।

भोजन में रुचि भी कम हो जाती है

इसके अलावा संक्रमण का असर स्वाद और सूंघने की क्षमता पर भी पड़ सकता है। जब खाने का स्वाद महसूस नहीं होता, तो भोजन में रुचि भी कम हो जाती है। वहीं कमजोरी, बदन दर्द, गले में संक्रमण, मतली और थकान जैसी समस्याएं भी खाने की इच्छा को कम कर देती हैं।

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बुखार में खाना छोड़ना सही नहीं है। शरीर को संक्रमण से लड़ने और जल्दी रिकवर होने के लिए पर्याप्त पोषण और तरल पदार्थों की जरूरत होती है। इसलिए एक बार में ज्यादा खाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना चाहिए।

समय रहते सही इलाज शुरू करें.. 

बुखार के दौरान मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया, ओट्स, सूप, नारियल पानी, उबली हुई सब्जियां, केला, सेब, पपीता और पर्याप्त पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यदि गले में संक्रमण न हो तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दही भी लिया जा सकता है।

अगर कई दिनों तक भूख बिल्कुल न लगे, तेज बुखार लगातार बना रहे, बार-बार उल्टी हो या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है, ताकि समय रहते सही इलाज शुरू किया जा सके।

संबंधित सामग्री

महिला स्वास्थ्य को लेकर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, मजबूत हुई टेक होम राशन व्यवस्था

महिला स्वास्थ्य को लेकर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, मजबूत हुई टेक होम राशन व्यवस्था

मध्यप्रदेश में नई THR व्यवस्था शुरू, स्व-सहायता समूहों द्वारा पोषण आहार तैयार और वितरित किया जा रहा है ताकि बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण मिल सके।

करी पत्ता का पौधा नहीं बढ़ रहा? अपनाएं ये आसान टिप्स

करी पत्ता का पौधा नहीं बढ़ रहा? अपनाएं ये आसान टिप्स

करी पत्ता पौधे की सही देखभाल के लिए टिप्स और तकनीकें, जिसमें प्रूनिंग, पोषण और उचित सूरज की रोशनी की महत्वपूर्णता शामिल है।

हड्डियां होंगी फौलाद! दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये 6 भारतीय चीजें

हड्डियां होंगी फौलाद! दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये 6 भारतीय चीजें

भारतीय खाने में मौजूद सुपरफूड्स जैसे तिल, रागी, और राजगीरा में दूध से अधिक कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।

मैहर आंगनवाड़ी में ‘नमक-पूड़ी’ का वीडियो वायरल, मचा सियासी बवाल; जांच में सामने आई अलग कहानी

मैहर आंगनवाड़ी में ‘नमक-पूड़ी’ का वीडियो वायरल, मचा सियासी बवाल; जांच में सामने आई अलग कहानी

मध्य प्रदेश के मैहर में आंगनवाड़ी केंद्र का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बच्चों को नमक और पूड़ी खाते दिखाया गया। इसे लेकर राजनीतिक और विभागीय विवाद छिड़ गया है।

प्रोटीन से भरपूर मूंग स्प्राउट्स, हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी

प्रोटीन से भरपूर मूंग स्प्राउट्स, हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी

मूंग स्प्राउट्स विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो नाश्ते के लिए एक हेल्दी विकल्प हैं। यह पाचन को बेहतर बनाते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026