अदरक के फायदे

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

ग्रेवी हो या फिर कोई सब्जी, अदरक व्यंजन में जान डाल देता है. इसे सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना भी माना जाता है. सदियों से अदरक का इस्तेमाल आयुर्वेदिक और घरेलू इलाज के तौर पर होता आया है लेकिन क्या आपने सोचा है कि यदि आप इसे 1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें तो आपकी बॉडी पर इसका क्या असर होगा? अदरक में मौजूद जिंजरोल जैसे कंपाउंड्स शरीर को अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं. जब आप इसे रोजाना लेते हैं तो यह आपकी बॉडी के अलग-अलग फंक्शन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है. तो आइए इसके फायदे जान लीजिए.

इन्फ्लेमेशन और दर्द से राहत

हेल्थलाइन का कहना है, जो लोग जोड़ों के दर्द या ऑस्टियोआर्थराइटिस से परेशान हैं उनके लिए अदरक काफी फायदेमंद है. अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने का काम करते हैं. यह मसल्स दर्द को भी ठीक करने में मदद करता है, खासकर वर्कआउट के बाद होने वाली जकड़न में.

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

डायबिटीज और हार्ट हेल्थ के लिए भी अदरक के कई फायदे देखे गए हैं. रिसर्च बताती है कि रोजाना अदरक का सेवन टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में सहायक हो सकता है.

UCLA हेल्थ का कहना है कि 

यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ

बता दे अदरक एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. यह न सिर्फ आपको सर्दी-खांसी जैसे कॉमन इंफेक्शन्स से बचाता है, बल्कि यह स्किन की क्वालिटी में भी सुधार करता है. यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जिससे स्किन में एक नेचुरल ग्लो आता है और एजिंग का असर धीमा हो जाता है.

संबंधित सामग्री

क्या डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी खाना सही? छोटी चीजें, लेकिन असर बड़ा

क्या डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी खाना सही? छोटी चीजें, लेकिन असर बड़ा

डायबिटीज में अचार, पापड़, और चटनी का सेवन कितना सुरक्षित है? जानिए विशेषज्ञों की राय और सामग्री, मात्रा की जानकारी।

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

ककोरा, जिसे कंटोला भी कहा जाता है, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह पाचन, इम्यूनिटी और त्वचा के लिए लाभकारी है।

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो वजन घटाने के लिए लोकप्रिय है, पर विशेषज्ञ आवश्यक सावधानियों की सलाह देते हैं।

बारिश में कुल्हड़ वाली चाय पीना फायदेमंद या नुकसानदेह चलिए जानते हैं 

बारिश में कुल्हड़ वाली चाय पीना फायदेमंद या नुकसानदेह चलिए जानते हैं 

बारिश के मौसम में कुल्हड़ वाली चाय का आनंद लोकप्रिय है, लेकिन क्या यह सेहत के लिहाज से भी उपयुक्त है? जानें इसके फायदे और नुकसान।

सावन व्रत में अगर खूब खाते हैं साबुदाना, पहले जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

सावन व्रत में अगर खूब खाते हैं साबुदाना, पहले जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

सावन के व्रत में साबुदाना का महत्व, इसके लाभ और स्वास्थ्य जोखिम। डायबिटीज और मोटापा वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026