क्रंचेस (Crunches)
पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और हाथों को सिर के पीछे रखें। अब पेट की मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हुए ऊपर उठें, कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं और धीरे से नीचे आएं।फायदा..
यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को टोन करती है और फैट घटाने में मददगार है।
प्लैंक (Plank)
फोरआर्म पर शरीर का वजन रखें, शरीर को सीधा रखें। पेट में तनाव महसूस करें और इस स्थिति में 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक रहें।फायदा..
प्लैंक पूरे कोर को मजबूत करता है और कैलोरी बर्न करता है।
बर्पीज (Burpees)
खड़े होकर कूद लगाएं, फिर जमीन पर झुकें, पुश-अप करें, फिर फिर से खड़े हो जाएं और कूद लगाएं।फायदा..
यह फुल बॉडी एक्सरसाइज है जो कैलोरी जलाने और फैट कम करने में सहायक है।
साइकिल क्रंच (Bicycle Crunch)
पीठ के बल लेटकर दोनों हाथ सिर के पीछे रखें। दाहिना घुटना लेकर बाएं कोहनी से छूने की कोशिश करें और फिर दूसरी तरफ।फायदा..
यह एक्सरसाइज पेट के साइड वाले फैट यानी ऑब्लिक्स को कम करती है।
माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climbers)
प्लैंक पोज में आएं। फिर एक-एक करके घुटने सीने की ओर लाएं, तेजी से करें।फायदा..
कार्डियो और कोर दोनों के लिए बेहतरीन, कैलोरी बर्न करता है।
लेग रेज (Leg Raises)
पीठ के बल लेटकर पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर नीचे ले आएं।फायदा..
यह निचले पेट की मसल्स को मजबूत करता है।
सिट-अप्स (Sit-ups)
पीठ के बल लेटकर, पैरों को मोड़ें और हाथों को छाती पर रखें। पेट की मसल्स से ऊपर उठें और वापस नीचे आएं।फायदा..
यह पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और फैट घटाने में मदद करता है।