शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में बड़ा उछाल : सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स 450 अंक बढ़कर 76,600 पर और निफ्टी 50 अंक बढ़कर 23,950 के पार पहुंच गया।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार में बड़ा उछाल : सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 4 सितंबर को तेज रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 450 अंक चढ़कर 76,600 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की तेजी रही और यह 23,950 के आसपास कारोबार करता नजर आया।गुरुवार को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार की तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। सेंसेक्स गुरुवार को 417 अंक की गिरावट के साथ 76,153 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 41 अंक फिसलकर 23,873 के स्तर पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

शुक्रवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 1.24%, जापान का निक्केई 0.89% और हांगकांग का हैंगसेंग करीब 2.14% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।अमेरिकी बाजारों में भी पिछले कारोबारी सत्र में तेजी रही। डाउ जोन्स 1.18%, नैस्डैक 1.40% और S&P 500 करीब 1.06% की बढ़त के साथ बंद हुए।

घरेलू निवेशकों का बाजार पर भरोसा बरकरार

घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी बाजार को सपोर्ट कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू निवेशकों ने पिछले 7 दिनों में 14,226 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में यह खरीदारी 64,387 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।इसके उलट विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII/FPI ने पिछले 7 दिनों में करीब 2,500 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

गुरुवार को 2,100 अंक तक फिसला था सेंसेक्स

गुरुवार, 3 सितंबर को शेयर बाजार में एक्सपायरी के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इंडिकेटिव क्लोजिंग के समय सेंसेक्स अचानक करीब 2,100 अंक तक नीचे चला गया था।हालांकि, फाइनल क्लोजिंग में सेंसेक्स 417 अंक यानी 0.55% गिरकर 76,153 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 41 अंक यानी 0.17% की गिरावट के साथ 23,873 पर बंद हुआ।

95 रुपए का पुट ऑप्शन 446 रुपए तक पहुंचा

गुरुवार की अचानक गिरावट का असर ऑप्शन मार्केट में भी देखने को मिला। दोपहर करीब 3:15 बजे सेंसेक्स 76,554 के आसपास कारोबार कर रहा था। उस समय 76,600 स्ट्राइक का कॉल ऑप्शन करीब 152 रुपए और पुट ऑप्शन करीब 95 रुपए पर था।लेकिन क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के अंत तक सेंसेक्स करीब 76,152 पर आ गया। इसके बाद 76,600 का कॉल ऑप्शन बेकार हो गया, जबकि 95 रुपए का पुट ऑप्शन बढ़कर करीब 446 रुपए तक पहुंच गया।

क्या है CAS और क्यों चर्चा में है?

भारतीय शेयर बाजार में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन यानी CAS की नई व्यवस्था 3 अगस्त 2026 से लागू की गई है। इसका उद्देश्य बाजार बंद होने के समय शेयरों की अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित क्लोजिंग प्राइस तय करना है।नई व्यवस्था में क्लोजिंग के समय बाय और सेल ऑर्डर्स को मैच करके अंतिम कीमत तय की जाती है। इससे पहले आखिरी 30 मिनट के कारोबार के वेटेड एवरेज प्राइस यानी VWAP के आधार पर क्लोजिंग प्राइस तय की जाती थी।बाजार नियामकों की ओर से इस बदलाव का उद्देश्य भारतीय बाजार की क्लोजिंग प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय बाजारों की प्रचलित व्यवस्थाओं के अनुरूप बनाना है।

संबंधित सामग्री

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24 हजार के करीब; बैंकिंग-मेटल शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24 हजार के करीब; बैंकिंग-मेटल शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में विशेष खरीदारी देखी गई। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी।

ट्रंप के वॉर मोड से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

ट्रंप के वॉर मोड से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार में फिर फिसला सेंसेक्स, 100 अंक टूटा; निफ्टी भी कमजोर, फार्मा-रियल्टी में बिकवाली

शेयर बाजार में फिर फिसला सेंसेक्स, 100 अंक टूटा; निफ्टी भी कमजोर, फार्मा-रियल्टी में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार 1 सितंबर को गिरावट में, सेंसेक्स 100 अंक नीचे गिरकर 76,900 पर; निफ्टी, फार्मा, और रियल्टी शेयरों में भी कमजोरी।

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी दबाव; IT-मेटल शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी दबाव; IT-मेटल शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 150 अंक नीचे आए। IT और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार प्रभावित हुआ।

राखी के दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 77,150 के पार

राखी के दिन शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 77,150 के पार

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली, जिसमें IT और मेटल शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया। दो नए IPO भी निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026