शेयर बाजार में भारी गिरावट

शेयर बाजार में घवराहट,सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23,150 पर

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट। सेंसेक्स 1100 अंक और निफ्टी 300 अंक गिरे। वैश्विक तनाव, FII की बिकवाली, और कमजोर मानसून अनुमान मुख्य कारण।

By : नरेंद्र सिंह
शेयर बाजार में घवराहट,सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23,150 पर

AI इमेज

वैश्विक तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर मानसून अनुमान के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1100 अंक (1.50%) लुढ़ककर 73,600 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 300 अंक (1.40%) गिरकर 23,150 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में सबसे अधिक दबाव आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों पर रहा।

तीन वजहों से बढ़ा बाजार पर दबाव

बाजार विश्लेषकों के अनुसार गिरावट के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं। पहला, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। दूसरा, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार भारतीय बाजार से पूंजी निकाल रहे हैं। मई माह में एफआईआई ने करीब 71 हजार करोड़ रुपए की बिकवाली की। तीसरा, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून का अनुमान 92 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत कर दिया है, जिससे कृषि उत्पादन और ग्रामीण मांग को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में कारोबार मिश्रित रहा। जापान का निक्केई 2.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ मजबूत रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.56 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

एफआईआई की बिकवाली जारी

मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 8,363 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 9,589 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को कुछ सहारा दिया। पिछले 30 दिनों में एफआईआई की कुल बिकवाली 71 हजार करोड़ रुपए से अधिक रही है।

एक दिन पहले मजबूत बंद हुआ था बाजार

गौरतलब है कि मंगलवार को सेंसेक्स 383 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ने से बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक हालात और विदेशी निवेशकों के रुख पर आगे भी बाजार की दिशा निर्भर करेगी।

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार में फिर दबाव, सेंसेक्स 50 अंक फिसला; निफ्टी 24,220 के आसपास

शेयर बाजार में फिर दबाव, सेंसेक्स 50 अंक फिसला; निफ्टी 24,220 के आसपास

भारतीय शेयर बाजार में दबाव जारी है, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 77,500 पर और निफ्टी 10 अंक फिसलकर 24,220 के आसपास है।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा

20 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 77,400 पर पहुंचा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा।

बाजार में गिरावट जारी: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

बाजार में गिरावट जारी: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

19 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली जारी, एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत।

शेयर बाजार में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

18 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 50 अंक नीचे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों ने भी नकारात्मक प्रदर्शन किया।

सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरा; IT-बैंकिंग शेयर दबाव में

सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरा; IT-बैंकिंग शेयर दबाव में

भारतीय शेयर बाजार में दबाव के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई, विशेषकर IT और बैंकिंग सेक्टर में। दो नए IPO की भी घोषणा की गई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026