टॉक्सिक की शानदार ओपनिंग

टॉक्सिक ने लगाई सेंचुरी, पहले दिन मचाई ‘तबाही’, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 101 करोड़ की शानदार कमाई की, हालांकि 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही।

By : सोनिया रायकवार
टॉक्सिक ने लगाई सेंचुरी, पहले दिन मचाई ‘तबाही’, लेकिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

 

रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म को भले ही समीक्षकों से मिली-जुली और कई जगह नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म ने जमकर कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने भारत में पहले दिन करीब 101.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 120.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 140.75 करोड़ रुपये बताया गया है।

हिंदी वर्जन ने कमाए 55 करोड़

फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का बड़ा योगदान रहा। पहले दिन हिंदी में करीब 55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। इसके अलावा कन्नड़ में 23 करोड़, तेलुगू में 16 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालम में करीब 1.30 करोड़ रुपये की कमाई बताई गई है।

फिल्म ने पहले दिन देशभर में हजारों शोज के जरिए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई।

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड रह गया बरकरार

‘टॉक्सिक’ की ओपनिंग भले ही शानदार रही हो, लेकिन फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। ‘धुरंधर 2’ ने इसी साल मार्च में रिलीज के पहले दिन 103 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

इस तरह करीब 101 करोड़ की ओपनिंग के बावजूद ‘टॉक्सिक’ 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी।

KGF 2 से भी पीछे रह गई ‘टॉक्सिक’

यश की नई फिल्म अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ के पहले दिन के आंकड़े से भी पीछे रह गई। ‘KGF 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 116 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

अब सवाल यह है कि चार साल बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी वाली ‘टॉक्सिक’ आगे कितनी कमाई कर पाती है।

वीकेंड के बाद होगा असली टेस्ट

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए पहले दिन शानदार कलेक्शन की उम्मीद पहले से थी। हालांकि फिल्म को लेकर नकारात्मक रिव्यू और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ की चर्चा के बीच अब असली परीक्षा वीकेंड के बाद होगी। यश ने ‘KGF 2’ की जबरदस्त सफलता के करीब चार साल बाद ‘टॉक्सिक’ से वापसी की है। ऐसे में फैंस और ट्रेड की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शुरुआती रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार बरकरार रहती है या नहीं।

फिलहाल ‘टॉक्सिक’ ने सेंचुरी लगाकर शानदार आगाज तो किया है, लेकिन 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का ताज ‘धुरंधर 2’ के पास ही बरकरार है।

संबंधित सामग्री

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

यश की नई फिल्म 'Toxic' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें बड़ी एडवांस बुकिंग और उत्कृष्ट ओपनिंग शामिल है।

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

गोविंदा से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी से बचाया

गोविंदा से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी से बचाया

गोविंदा की पत्नी सुनीता और उनके बेटे यशवर्धन को मुंबई के फैमिली कोर्ट में देखा गया। उनके कोर्ट पहुंचने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

नीरज चोपड़ा, रोहित, यशवीर जैवलीन थ्रो के फाइनल में, नीरज ने 79.61 m का किया थ्रो

नीरज चोपड़ा, रोहित, यशवीर जैवलीन थ्रो के फाइनल में, नीरज ने 79.61 m का किया थ्रो

नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, और यश वीर सिंह ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेंस जैवलीन थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026