विवेक ओबेरॉय का 50वां जन्मदिन

विवेक ओबेरॉय मना रहे हैं अपना 50वां जन्मदिन, बॉलीवुड में बनाई खास पहचान

विवेक ओबेरॉय आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी अदाकारी से नाम कमाया और वे आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं।

By : सोनिया रायकवार
विवेक ओबेरॉय मना रहे हैं अपना 50वां जन्मदिन, बॉलीवुड में बनाई खास पहचान

 

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक दौर में अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करने वाले विवेक ओबेरॉय अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं. हालांकि इसके बावजूद वो अरबों की दौलत के मालिक हैं. आइए आज उनके बर्थडे पर उनकी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं.

डेब्यू फिल्म में बने थे गैंगस्टर

विवेक ओबेरॉय का जन्म मशहूर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के घर 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था. लाइफ के 5 दशक पूरे कर चुके विवेक ने पिता की राह पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में ही काम करने का फैसला लिया था. उनकी डेब्यू फिल्म 'कंपनी' साल 2002 में आई थी. पहली फिल्म में एक्टर ने गैंगस्टर चंदू नाम का किरदार निभाया था. 

1200 करोड़ की दौलत, लग्जरी कार कलेक्शन

विवेक ओबेरॉय ने अपने 20 साल से ज्यादा के एक्टिंग करियर में गिनी-चुनी हिट फिल्में दी हैं. कई फिल्मों में काम कर चुके विवेक की सफल फिल्मों में 'मस्ती', 'ग्रैंड मस्ती', 'ओमकारा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'कृष 3' शामिल है. एक समय ऐसा भी था जब विवेक को फिल्मी दुनिया में काम मिलना बंद हो गया था. 

जबकि आज के दौर में वो कम ही फिल्मों में एक्टिव हैं. इसके बावजूद एक्टर के पास ढेर सारी दौलत है. विवेक की कुल नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है. उनके पास 3 लग्जरी बंगले हैं. वहीं उनके कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर के पास रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, मर्सिडीज़-बेंज़ GLE 250D, Chrysler 300C Limousine और लैम्बोर्गिनी गैलार्डो जैसी लग्जरी कारें भी हैं.

कहां से होती है विवेक ओबेरॉय की कमाई?

विवेक ओबेरॉय एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनका बिजनेस है. एक्टर ने एक्टिंग डेब्यू से पहले कम उम्र में ही छोटे-मोटे काम करके पैसा कमाना शुरू कर दिया था. डेब्यू से पहले उन्होंने स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना शुरू किया था. बताया जाता है कि 19 साल की उम्र में उन्होंने एक टेक कंपनी की शुरुआत की थी और इससे उन्हें 2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

साल 2015 में विवेक ने 'रघुलीला इंफ्रास्ट्रक्चर' नाम की कंपनी के साथ कंस्ट्रक्शन बिजनेस में अपनी शुरुआत की. इसके बाद 2016 में उन्होंने खुद की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी 'कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर' को शुरू किया. एक्टर ने हेल्थ केयर और फ़ूड सेक्टर में भी अच्छा खासा निवेश किया है. 

वहीं वो दुबई में रियल एस्टेट का बिजनेस भी शुरू कर चुके हैं और फिलहाल विवेक इंडिया से दुबई भी शिफ्ट हो गए हैं. अभिनेता 'ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट' नाम के प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं. साल 2016 में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वो रियल एस्टेट के अलावा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी, इक्विटी और म्यूच्यूअल फंड्स आदि का काम भी करते हैं. 

संबंधित सामग्री

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने खेती के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने अपने खेत में काम करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, एक झुलसा; 30 वर्करों ने भागकर बचाई जान

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, एक झुलसा; 30 वर्करों ने भागकर बचाई जान

जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 11 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 11 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 की मौत, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड और फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार।

करीना कपूर की ‘दायरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कानून और न्याय की जंग में पृथ्वीराज से टक्कर लेती दिखेंगी

करीना कपूर की ‘दायरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कानून और न्याय की जंग में पृथ्वीराज से टक्कर लेती दिखेंगी

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत, 'दायरा' एक थ्रिलर फिल्म है जो कानून और न्याय के बीच के टकराव को दर्शाती है।

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22  झुलसे

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22 झुलसे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026