Virosh Marriage Confirmed: साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्क्रीन जोड़ी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना अब असल जिंदगी में दोनों एक - दूसरे के होने जा रहें हैं। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर अब कपल ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया।
रश्मिका और विजय ने किया शादी का खुलासा
22 फरवरी रविवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी की जानकारी दी उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- 'हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया 'VIROSH'। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार।
हाल हि में दोनों का वीडियो हुआ था वायरल
रश्मिका मंदाना और विजयदेवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, यह वीडियो हैदराबाद एयरपोर्ट का था, जिसमें दोनों को एक ही वेन्यू पर देखा गया था। तभी से लोगों ने उनकी शादी को कंफर्म मान लिया था। हालांकि अब कपल ने खुद ही इस बात की जानकारी फैंस को दे दी है।
26 फरवरी को उदयपुर में होगी शादी
कई मीडिया एंजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे। वीडियो में रश्मिका मंदाना स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोवर और ब्लैक शूजपहने क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे में टीका और क्लासी सा गॉगल भी पहन रखा है। वहीं एक्टर विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्होंने डार्क ग्लासेस और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। [caption id="attachment_108561" align="alignnone" width="1740"]
[/caption]