Trisha Krishnan Video Viral: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की हाल हि में फिल्म 'करप्पू' रिलीज हुई है। लेकिन एक्ट्रेस अपनी फिल्म से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। कई दिनों से उनका नाम तमिलनाडु के नए सीएम और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में तृषा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पैपाराजी थलापति विजय का नाम लेता है। तो वो मुस्कुराते हुए शर्माते नजर आती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
तृषा का वीडियो वायरल
चेन्नई के रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स में उनकी फिल्म 'करुप्पु' के पहले शो के दौरान 15 मई को तृषा को देखा गया। शो खत्म होते ही जैसे ही एक्ट्रेस बाहर निकली तो उन्हें पैपाराजी ने घेर लिया उनमें से एक पैपाराजी ने एक्ट्रेस से कहा कि-'थलपति अह केत्तेन्नु सोल्लुंगा (थलपति को बताना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है' और हंसता है। इस पर एक्ट्रेस शरमाते हुए कहती है कि- 'कंदीपा (जरूर)'।
"Thalapathy ah kettenu sollunga"
— Deepu (@deepu_drops) May 15, 2026
Trisha replies, "Kandipa" 😅❤️ pic.twitter.com/CLZUTP3QIn
डेटिंग की चर्चा कैसे बढ़ी
कुछ समय पहले विजय थलापति को तृषा कृष्णन के साथ एक शादी में साथ देखा गया था। ये तब साथ दिखे, जब विजय के तलाक की खबरे सामने आई। उसके बाद तृषा थलापति के चुनाव जीतने के पहले मंदिर में उनकी जीत की प्रार्थना करते नजर आई फिर जब विजय तमिलनाडु में चुनाव जीत गए तो उनके घर उनसे मिलने भी पहुंची। इसके बाद से डेटिंग की चर्चाएं और तेज हो गईं।

विजय की cm शपथ के दौरान रही मौजूद
थलापति विजय ने 10 मई रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान विजय की रुमर्ड गर्लफ्रैंड भी मौजूद रहीं। तृषा ने विजय की मां और बहन से मुलाकात की और उन्हें गले भी लगाया था।
14 मई को रिलीज हुई 'करप्पू'
फिल्म 'करप्पू' बॉक्सऑफिस में 14 मई यानी की आज रिलीज हो चुकी है। पहले दिन से फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे से शुरु होना था। लेकिन कैंसिल हो गया। इस फिल्म में तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं, वहीं अपोजिट में सूर्या लीड रोल में नजर आएंगे।