अभिनेत्री स्वरा भास्कर के फिल्म 'पद्मावत' पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद गहराता ही जा रहा है। इस मामले में अब 'राष्ट्रीय करणी सेना' की महिला नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। राजपूत समुदाय ने स्वरा की इस टिप्पणी को 'जौहर' जैसी ऐतिहासिक परंपरा और क्षत्राणियों के महान त्याग का अपमान माना है।अभिनेत्री स्वरा भास्कर की ओर से फिल्म 'पद्मावत' के 'जौहर' दृश्य पर दी गई विवादित टिप्पणी के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। स्वरा भास्कर के इस बयान पर 'राष्ट्रीय करणी सेना' ने तीखा पलटवार किया है। संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर ने एक वीडियो जारी कर अभिनेत्री की भाषा और सोच पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्हें सीधे-सीधे परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
करणी सेना की लक्ष्मी तंवर ने दिया बयान
Swara Bhasker के बयान पर भड़की करणी सेना,Lakshmi Tanwar ने दी सीधी चेतावनी#स्वराभास्कर #पद्मावत #जौहर #करणीसेना #लक्ष्मीतंवर #राजपूत #राजपूतवीरांगना #पद्मावती #विवाद #राजस्थान #बॉलीवुड #बड़ीखबर #ताजा खबर #वायरलन्यूज#SwaraBhasker #Padmaavat #Jauhar #KarniSena #LakshmiTanwar… pic.twitter.com/0Y7ov7QM7d
— Punjab Kesari Rajasthan (@punjabkesariraj) September 3, 2026
स्वरा भास्कर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय करणी सेना की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर ने अत्यंत सख्त रुख अपनाया है। जारी किए गए वीडियो में लक्ष्मी तंवर ने स्वरा का जिक्र करते हुए कहा, 'कान खोलकर सुन ले, तेरी औकात नहीं है क्षत्राणियों और वीरांगनाओं के बारे में बात करने की। तू उनकी जूती के बराबर भी नहीं है। वीरांगनाओं की मृत देह को भी जिहादी छू नहीं पाए थे।'
गौरवशाली इतिहास पर बयानबाजी
लक्ष्मी तंवर ने आरोप लगाया कि आजकल राजपूत समाज और उनके गौरवशाली इतिहास पर बयानबाजी करके सस्ती लोकप्रियता (नेम-फेम) पाने का नया ट्रेंड चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वरा की एक्टिंग की दुकान अब बंद हो चुकी है, इसलिए वे ऐसे बयान दे रही हैं। पूर्व के विवादों का जिक्र करते हुए तंवर ने आक्रामक अंदाज में कहा कि राजपूत समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और अभिनेत्री को इसके नतीजे भुगतने होंगे।
इतिहास की जानकारी न होने का आरोप
वहीं, करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने भी स्वरा भास्कर पर बिना इतिहास जाने गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जौहर कोई कायरता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, आत्मसम्मान और धर्म की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान था।
स्वरा ने कहा यह
मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है- जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी । शर्मनाक है कि @ndtvindia और अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं ।
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
गाली देनी है तो दो- पर… pic.twitter.com/TR8sy5gRCr
पूरे मामले में तूल पकड़े जाने के बाद स्वरा भास्कर ने भी इस पर अपना एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए कार्यक्रम के दौरान जो उन्होंने कहा वो अंग्रेजी में था, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। स्वरा ने कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती और जिन महिलाओं ने जो जौहर किया वो कायर थीं, स्वरा का कहना है कि उन्होंने जौहर के खिलाफ कोई गलत बयानी नहीं की।
स्वरा भास्कर का बयान क्यों बना विवाद
Actor Swara Bhasker defends her remarks against Sanjay Leela Bhansali's Padmaavat
— Brutal Truth (@sarkarstix) September 1, 2026
According to Bhasker, Hindu women who committed jauhar or suicide were "COWARDS" because they chose to die over the prospect of leading their lives as concubines of Muslim invaders.…
पूरे विवाद की शुरुआत स्वरा भास्कर के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली की मशहूर फिल्म 'पद्मावत' के क्लाइमेक्स (जौहर वाले सीन) की आलोचना की थी। स्वरा ने कहा था कि इस दृश्य को देखकर उन्हें बेहद गुस्सा आया। स्वरा ने बताया कि इसके लिए उन्होंने निर्देशक भंसाली को एक ओपन लेटर भी लिखा था। इधर, राजपूत समुदाय ने स्वरा की इस टिप्पणी को 'जौहर' जैसी ऐतिहासिक परंपरा और क्षत्राणियों के महान त्याग का अपमान माना है।