पान मसाला विज्ञापन विवाद

पान मसाला एड विवाद में शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ीं, FDA को नहीं दिया जवाब

अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने FDA को जवाब दिया, जबकि शाहरुख खान ने अभी तक नहीं दिया। पान मसाला विज्ञापन के खिलाफ उठे सवाल।

By : सोनिया रायकवार
पान मसाला एड विवाद में शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ीं, FDA को नहीं दिया जवाब

 

पान मसाला एड विवाद में अभिनेता शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की ओर से जारी नोटिस का जवाब देने की 15 दिन की समय सीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन शाहरुख खान की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं, अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने FDA को अपना जवाब भेज दिया है। तीनों अभिनेताओं को ‘च्युइंग इलायची’ ब्रांड के विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

सरोगेट विज्ञापन को लेकर FDA ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा था। रेगुलेटर ने सवाल उठाया कि क्या ‘विमल इलायची’ का विज्ञापन अप्रत्यक्ष रूप से विमल पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के प्रचार के लिए सरोगेट विज्ञापन हो सकता है। महाराष्ट्र में पान मसाला के प्रचार पर रोक है। FDA ने तीनों से सबूत मांगे थे कि विज्ञापन में प्रमोट किया जा रहा इलायची प्रोडक्ट पान मसाला से अलग है और यह प्रतिबंधित उत्पादों के प्रचार का माध्यम नहीं है।

जवाब नहीं देने पर कार्रवाई या जुर्माने का सामना 

CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, FDA को अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के जवाब मिल चुके हैं, जबकि शाहरुख खान के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जवाब नहीं मिलने की स्थिति में FDA शाहरुख खान के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करेगा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक समय सीमा में जवाब नहीं देने पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई की संभावना हो सकती है।

पान मसाला विज्ञापनों पर पहले भी दे चुके हैं अपना पक्ष

पान मसाला और सरोगेट विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान और अजय देवगन पहले भी अपना पक्ष रख चुके हैं। शाहरुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोई उत्पाद वास्तव में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, तो सरकार को उसके निर्माण और बिक्री पर ही रोक लगा देनी चाहिए। वहीं, 2022 में अजय देवगन ने भी कहा था कि वह केवल इलायची का विज्ञापन करते हैं। इसी तरह सेलिब्रिटी विज्ञापनों को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं, जिनमें हालिया कृति सेनन का ज्वेलरी विज्ञापन विवाद भी शामिल है।

संबंधित सामग्री

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब,AAP पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब,AAP पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

राघव चड्ढा का नाम पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब होने के बाद पोलिटिकल आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। चड्ढा ने इसे राजनीतिक मंशा का आरोप लगाया।

स्वरा भास्कर की 'पद्मावत' पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, करणी सेना का पलटवार

स्वरा भास्कर की 'पद्मावत' पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, करणी सेना का पलटवार

स्वरा भास्कर की 'पद्मावत' फिल्म पर टिप्पणी के बाद राजपूत समुदाय और करणी सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। करणी सेना ने उन्हें परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

BJP ने CM भगवंत मान का आपत्तिजनक AI वीडियो हटाया, AAP ने दी थी केस की चेतावनी

BJP ने CM भगवंत मान का आपत्तिजनक AI वीडियो हटाया, AAP ने दी थी केस की चेतावनी

पंजाब BJP ने भगवंत मान के AI वीडियो को हटा दिया है, जिसमें उन्हें थप्पड़ मारते दिखाया गया था। AAP ने इसे 'सिख समुदाय का अपमान' कहकर विरोध किया।

BJP ने CM भगवंत मान का विवादित AI वीडियो हटाया, थप्पड़ वाले सीन पर मचा था बवाल

BJP ने CM भगवंत मान का विवादित AI वीडियो हटाया, थप्पड़ वाले सीन पर मचा था बवाल

पंजाब में BJP द्वारा जारी एक AI वीडियो, जिसमें CM भगवंत मान को थप्पड़ मारते दिखाया गया, ने राजनीतिक हलचल मचा दी है।

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- कांग्रेस का सियासी खेल बेनकाब

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- कांग्रेस का सियासी खेल बेनकाब

उत्तराखंड बीजेपी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी भावनाओं का झूठा आरोप लगाने और राजनीति करने का आरोप लगाया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026