sapna-dance-video-viral-sapna-choudhary-mopping-video-hits

Sapna Dance Video Viral: सपना ने लगाया पोछा..वीडियों वायरल..

By : Hema Gupta
Sapna Dance Video Viral: सपना ने लगाया पोछा..वीडियों वायरल..
Sapna Dance Video Viral: हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी आजकल इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी पोछा लगाती नजर आ रही हैं। और पीछे टीवी पर उनका फेमस हरियाणवी गाना घुघंरु टूट जावे का चल रहा हैं, जिसमें वो इंज्वाय करते दिख रही हैं।  
यह साल 2021 में रिलीज हुआ था और इसे 307 मिलिन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं, जिसे सुनकर फैंस के पैर थिरकने लगते हैं।

Sapna Dance Video Viral: पोछा लगाती नजर आईं सपना..

सपना चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक ओर लोग उनके डांस और गानों को पसंद करते हैं, वहीं अब यह वीडियो उनकी सादगी और मजेदार अंदाज को भी दिखा रहा है। सपना चौधरी का अपने घर में पोछा लगाते हुए अपने ही गाने का मजा लेती दिख रहीं हैं। सपना इसमें लोअर टीशर्ट पहने हुए हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और इस वीडियो को 50000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

यूजर्स के कामेंट...

सपना चौधरी का यह वीडियो सच में फैंस के दिलों को छू रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस वीडियो पर कॉमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जमीन से जुड़े आप बहुत अच्छा लगा सिस्टर, कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए, जैसे कि एक यूजर का कहना था कि "यह लो, सपना चौधरी भी पोछा मारती हैं," जो उनकी असल ज़िन्दगी की सच्चाई को दिखाता है। वहीं, एक यूजर्स ने लिखा भारतीय नारी, सम्मान भी और अपनी कला का प्रदर्शन भी, जो सच में बहुत प्रेरणादायक है।

Sapna Dance Video Viral: सपना ने हासिल की पॉपुलैरिटी

सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी आज किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उन्होंने अपने डांस करियर की शुरुआत हरियाणवी रागनियों से की थी, और धीरे-धीरे वह बिग बॉस जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से लेकर बॉलीवुड और कान्स अवॉर्ड शो तक भी पहुंच गईं। सपना चौधरी के डांस और अदाओं के चाहने वाले देश-विदेश में फैले हुए हैं, और उनके कार्यक्रमों में लाखों लोग हिस्सा लेने पहुंचते हैं। सपना को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन माना जाता है, और उनकी दीवानगी उनके फैंस के बीच बहुत ज्यादा है। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026