समय रैना का वीडियो वायरल

समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल पर ली चुटकी, CM फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी; बोले- ‘मेरा रिश्ता बहुत पुराना है’

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में व्यंग्यात्मक अंदाज वायरल। महाराष्ट्र साइबर सेल की सक्रियता पर हास्य के बाण छोड़े।

By : सोनिया रायकवार
समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल पर ली चुटकी, CM फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी; बोले- ‘मेरा रिश्ता बहुत पुराना है’

 

स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, समय रैना हाल ही में मुंबई में आयोजित एक साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान समय रैना ने अपने चिर-परिचित अंदाज में महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर ऐसा मजाक किया कि मुख्यमंत्री फडणवीस समेत वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

CM फडणवीस ने किया समय रैना को सम्मानित

महाराष्ट्र साइबर की ओर से आयोजित इस साइबर जागरूकता कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना समेत कई कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर एक शॉर्ट फिल्म और 1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम भी लॉन्च किया गया।

‘सर, बिस्किट ले सकता हूं?’

जब सीएम फडणवीस मंच पर समय रैना को सम्मानित करने पहुंचे, तो समय ने अपने अंदाज में प्लेट में रखे बिस्किट की ओर इशारा करते हुए पूछा, “सर, बिस्किट ले सकता हूं?” समय की इस बात पर मुख्यमंत्री फडणवीस हंस पड़े। इसके बाद समय ने महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर अपनी बात शुरू की और कार्यक्रम का माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया।

‘महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है’


सम्मान लेते हुए समय रैना ने कहा कि “महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है।” उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने यह नंबर सेव भी कर रखा है, क्योंकि कई बार उन्हें वहीं से फोन आ जाता है। उन्होंने आगे महाराष्ट्र साइबर की सक्रियता पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि आप चाहे अमेरिका में हों या भारत में, महाराष्ट्र साइबर आपको पकड़ लेगा। समय ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि साइबर सेल का अधिकारी किसी कॉमेडियन के घर गया और उसे गर्व से उठाकर ले गया, लेकिन इस बार उन्हें सम्मान मिला है। समय की इस टिप्पणी के बाद सीएम फडणवीस सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।

2025 में महाराष्ट्र साइबर सेल ने की थी पूछताछ

समय रैना के बयान का संदर्भ इसलिए भी खास है क्योंकि 2025 में उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनसे पूछताछ की थी। विवाद के दौरान शो के कुछ एपिसोड हटाने पड़े थे और समय रैना जांच के सिलसिले में मुंबई भी पहुंचे थे। उस समय महाराष्ट्र साइबर सेल की कार्रवाई काफी चर्चा में रही थी।

विवाद से सम्मान तक का दिलचस्प सफर

ऐसे में जिस साइबर सेल के साथ समय रैना का नाम पहले कानूनी जांच को लेकर जुड़ा था, उसी के साइबर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित होना एक दिलचस्प मोड़ रहा। समय रैना ने भी इस पूरे घटनाक्रम को अपने खास कॉमेडी अंदाज में लिया और मंच से ही महाराष्ट्र साइबर सेल पर चुटकी ले ली। उनका यही अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में तलवार लहराकर जन्मदिन का केक काटना पड़ा भारी, जन्मदिन के जश्न में तलवार का प्रदर्शन

भोपाल में तलवार लहराकर जन्मदिन का केक काटना पड़ा भारी, जन्मदिन के जश्न में तलवार का प्रदर्शन

भोपाल के कोलार रोड पर जन्मदिन के दौरान तलवार से केक काटने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026