Nora Apologizes for Song Controversy

'सरके चुनरी' गाने को लेकर नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

Actress Nora Fatehi apologized to the National Women's Commission for a controversial song, vowing to avoid similar future projects and to fund the education of orphan girls.

By : हेमा गुप्ता
'सरके चुनरी' गाने को लेकर नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

'सरके चुनरी' गाने को लेकर नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

Nora Apologizes for Song: कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था, इसके बाद से ही बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही विवादो में घिरी थी। लेकिन आज नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)के सामने पेश हुई और उनके सामने माफीनामा सौंपा। साथ ही कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

नोरा ने मांगी माफी

एक्ट्रेस ने महिला आयोग से कहा कि- 'आगे से वे ऐसे आइटम सॉन्ग्स नहीं करेंगी जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे या समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाए। इसी के साथ नोरा ने अनाथ बच्चियों के की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली है।'

नोरा का बयान 

दिल्ली में महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर के सामने पेश हुई थी, इसके बाद नोरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- "मैंने लिखित में माफी मांग ली है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन यह एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया था।"

पहले भी नोरा मांग चुकी हैं माफी

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और विवाद का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी थी। साथ ही कहा था कि- 'केवल कन्नड़ वर्जन के लिए शूटिंग की थी और उनकी सहमति के बिना इसे हिंदी में डब किया गया।' उन्होंने ये भी कहा था कि- उन्हें कन्नड़ गाने का हिंदी में गलत अर्थ बताया गया था।

अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का उठाएंगी खर्चा

माफी मांगने के साथ ही नोरा ने ऐलान किया कि वो अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगी। उन्होंने कहा कि-  "समाज को वापस लौटाना बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाऊंगी।"

संजय दत्त पहले ही मांग चुके माफी

एक्टर 27 अप्रैल सोमवार को महिला आयोग के ऑफिस पहुंचे थे। बताया जा रहा, वहां उन्होंने माफी मांगी और 50 बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भी लिया।

एक्टर के वकील ने बताया था कि-  "संजय दत्त महिलाओं और महिला आयोग का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने आयोग को बताया कि जब यह गाना रिकॉर्ड हुआ था, तब वह किसी और भाषा में था, इसलिए उन्हें इसके हिंदी लिरिक्स की गहराई का पता नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी ओर से माफी मांगी है।"

एक्टर भी 50 बच्चों के पढ़ाई का उठाएंगे खर्च

संजय दत्त ने माफी मांगी और उन्होंने ऐलान किया था कि- 'वो आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे।'

वकील ने साफ किया था कि- 'संजय दत्त ने यह फैसला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लिया है। आयोग ने एक्टर के इस कदम को रिकॉर्ड पर लिया है।'


 

संबंधित सामग्री

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

विजय मंदिर (बीजा मंडल) में पूजा को लेकर विवाद के बाद विधायक मुकेश टंडन ने माफी मांगी। उन्होंने गलती स्वीकार की और धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचाने की बात कही।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026