मिर्जापुर द मूवी ट्रेलर रिलीज

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी की दमदार वापसी दिखाई गई है। फिल्म हिंदी और तेलुगु में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

By : सोनिया रायकवार
'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

'मिर्जापुर द मूवी' का ऑफिशियल ट्रेलर मंगलवार (11 अगस्त) को जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की दमदार वापसी दिखाई गई है। ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता, बदले और खून-खराबे का नया अध्याय दिखाया गया है। 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर खूनी जंग और वर्चस्व की कहानी दिखाई गई है।

'भौकाल लाइक नेवर बिफोर' के वादे के साथ आ रही यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।दमदार डायलॉग्स और एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत

एक खाली गद्दी और दमदार वॉयसओवर से होती है- "गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से... मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से।" ट्रेलर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का वही पुराना रौब देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में किरदारों को खास टाइटल के साथ पेश किया गया है- कालीन भैया को 'द किंग', मुन्ना भैया (दिव्येंदु) को 'द प्रिंस' और गुड्डू-बबलू (अली फजल और जितेंद्र कुमार) को 'द लायंस' दिखाया गया है।

गाड़ियों की फायरिंग के बीच तंज 

ट्रेलर में अभिनेता रवि किशन का किरदार बेहद आक्रामक और मनोरंजक नजर आ रहा है, जो गाड़ियों की फायरिंग के बीच तंज कसते दिखते हैं। इसके अलावा बीना भाभी (रसिका दुगल) भी इस पावर गेम में अपनी राजनीतिक चालें चलती नजर आ रही हैं।बबलू पंडित के रोल में जितेंद्र कुमार
वेब सीरीज में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह फिल्म में अभिनेता जितेंद्र कुमार यह रोल निभा रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स भी जारी किए थे। इनमें कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) का जबरदस्त लुक दिखाया गया है।

दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट शामिल है। इसमें रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने इसे प्रोड्यूस किया है।

संबंधित सामग्री

भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म सात भाषाओं में उपलब्ध होगी।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

'आवारापन 2' 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? 

'आवारापन 2' 19 साल पुराना दर्द लेकर लौटा 'शिवम पंडित', उम्मीद पर उतरी खरी? 

'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी हैं। विशेष भट्ट के निर्देशन में यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है।

बंटवारा 1947: सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक और इंसानियत भरी कहानी

बंटवारा 1947: सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक और इंसानियत भरी कहानी

फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, और शबाना आजमी ने अभिनय किया है। यह फिल्म 1947 के भारत-पाक विभाजन की त्रासदी को पर्दे पर लाती है।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में बाइक दुर्घटना में मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह बस्तर की ओर जा रही थी जब उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026