गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने कहा कि वो सुनीता आहूजा के साथ हैं।दरअसल, एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से परिवार के विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। उन्होंने मामले की हर बात पर चर्चा करने से इनकार किया, लेकिन कहा, “मैं इतना जानती हूं कि वह मेरी फैमिली है। मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं।” कश्मीरा ने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर बोलने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सुनीता आज अपनी बात रख रही हैं, तो “कुछ गलत हुआ होगा।”
परिवार के विवाद पर कश्मीरा ने कहा
यह है कश्मीरा शाह ,कॉमेडियन कृष्ण अभिषेक की पत्नी
— पहाड़ी गर्ल 🏔️🏔️ (@Pahadi_Anjana) August 25, 2026
पपराजी द्वारा बार बार गोविंदा के बारे में प्रश्न पूछने पर भड़क गई और गुस्सा भी हो गई
"उन्होंने कहा जब उन्होंने एक दूसरे को छोड़ दिया तो तुम भी छोड़ दो न "
कश्मीरा शाह एक अभिनेत्री, मॉडल, नर्तकी (डांसर) और फिल्म निर्देशक हैं।… pic.twitter.com/wLGU0SmJ3V
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब कश्मीरा शाह ने सुनीता का खुलकर समर्थन किया है। अभिनेता अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से परिवार के विवाद को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि सुनीता उनकी फैमिली हैं और वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हैं। कश्मीरा ने सुनीता के सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर वह आज बोल रही हैं, तो संभव है कि कुछ गलत हुआ हो।
पहले भी सुनीता के समर्थन में पोस्ट कर चुकी हैं कश्मीरा

कश्मीरा इससे पहले भी सुनीता आहूजा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। पिछले महीने सुनीता के 'लॉक अप सीजन 2' में शामिल होने के दौरान कश्मीरा ने उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी थी। उन्होंने लिखा था कि सुनीता अकेली नहीं हैं और परिवार उनके साथ है। वहीं, कुछ समय पहले कश्मीरा ने शादी और बेवफाई को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने रिश्तों में धोखे और शादियां टूटने का जिक्र करते हुए सच्चे प्यार को लेकर सवाल उठाया था। यह पोस्ट गोविंदा और सुनीता की शादी से जुड़ी चर्चाओं के बीच सामने आई थी।

सुनीता ने तलाक की याचिका वापस लेने की बताई वजह
सुनीता आहूजा पहले भी अपनी शादी में चल रही परेशानियों को लेकर सार्वजनिक रूप से बात कर चुकी हैं। हाल ही में राखी सावंत से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली थी क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले हैं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है और ऐसी कोई शादी नहीं हो रही है। उनके मुताबिक, अगर गोविंदा शादी खत्म करना चाहते तो खुद तलाक की अर्जी देते, जबकि प्रक्रिया सुनीता ने शुरू की थी और बाद में उन्होंने ही याचिका वापस ली।
गोविंदा ने अफवाहों पर जारी किया पब्लिक नोटिस
इस बीच गोविंदा की ओर से उनकी निजी जिंदगी को लेकर फैल रही कथित अफवाहों पर पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नोटिस में मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा और उनके परिवार से जुड़ी झूठी, बदनाम करने वाली, मनगढ़ंत या बिना सत्यापन वाली जानकारी प्रकाशित और प्रसारित करने से चेतावनी दी गई है। नोटिस में ऐसे कंटेंट को लेकर 100 करोड़ रुपये तक के सिविल दावे की चेतावनी भी दी गई है। इस पूरे मामले के बीच कश्मीरा का सुनीता के समर्थन में सामने आना चर्चा में है।