कंगना रनोट का भोग वीडियो विवाद

कंगना रनोट ने यूजर को दिया करारा जवाब, बोलीं- सिर्फ खाने पर ध्यान दो

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने जन्माष्टमी पर भोग बनाने का वीडियो शेयर किया, जिस पर उठे सवालों का उन्होंने तीखा जवाब दिया।

By : सोनिया रायकवार
कंगना रनोट ने यूजर को दिया करारा जवाब, बोलीं- सिर्फ खाने पर ध्यान दो

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट जन्माष्टमी पर अपने मनाली स्थित घर में भोग तैयार करने को लेकर चर्चा में आ गईं। उन्होंने भोग बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद एक यूजर ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए पूछा कि खाना बनाते समय कंगना ने गैस चलाई भी थी या नहीं। यूजर ने यह भी दावा किया कि जिस बर्तन का इस्तेमाल किया गया था, वह पहले से ही काला था।

कंगना ने यूजर को दिया जवाब

यूजर की टिप्पणी पर कंगना ने जवाब देते हुए बताया कि यह सामान्य हलवा नहीं बल्कि भोग है और इसे तैयार करने की प्रक्रिया अलग होती है। उन्होंने कहा कि इस डिश की कई चीजें अलग-अलग तैयार की जाती हैं और बाद में उन्हें एक साथ मिलाया जाता है। इसके बाद इसे जमने के लिए रखा जाता है और फिर टुकड़ों में काटा जाता है।

‘खाना बनाने की चिंता मत करो’

कंगना ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि “उन लोगों से खाना बनाने की उम्मीद नहीं की जा सकती, जो अपने माता-पिता और इस धरती पर बोझ हैं।” इसके बाद उन्होंने कहा कि यूजर सिर्फ खाने पर ध्यान दें और खाना बनाने की चिंता न करें। कंगना के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में आ गया।

अधिकारियों को भी लगा चुकी हैं फटकार

इससे पहले कंगना का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अधिकारियों को फटकार लगाती नजर आई थीं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद निधि का इस्तेमाल नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने BDO अधिकारियों को खड़ा कर कहा था कि वह इस मुद्दे पर नेशनल मीडिया में नहीं बोल पा रही हैं और लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर उन्हें ‘निठल्ला’ कह रहे हैं।

संबंधित सामग्री

झारखंड में परीक्षा ठेके को लेकर सियासी घमासान, BJP का हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप

झारखंड में परीक्षा ठेके को लेकर सियासी घमासान, BJP का हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप

BJP ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी पर भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के लिए गंभीर आरोप लगाए।

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन को लेकर राजनीतिक विवाद उभरा है।

बेटी को मुर्गा बनाने पर भड़का पिता, प्रिंसिपल को पीटा; शर्ट फाड़ी और स्कूल में की तोड़फोड़

बेटी को मुर्गा बनाने पर भड़का पिता, प्रिंसिपल को पीटा; शर्ट फाड़ी और स्कूल में की तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्कूली छात्रा को सजा देने के बाद उसके पिता ने प्रिंसिपल से मारपीट की और स्कूल में तोड़फोड़ की।

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आकांक्षा नेगी के पंजाबी समाज को 'पाकिस्तानी' कहने के बाद विवाद बढ़ा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज हुई।

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार नाचीं हेमा मालिनी, राधा के अंदाज में मनाई जन्माष्टमी

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के अवसर पर 'राधा रास बिहारी' नृत्य प्रस्तुति दी, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september